{"_id":"62458764857b545e971e7f12","slug":"vaishno-devi-fire-broke-out-at-forest-area-near-battery-car-road-trikuta-hill-katra","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी: बैटरी कार मार्ग के पास जंगल क्षेत्र में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी: बैटरी कार मार्ग के पास जंगल क्षेत्र में लगी आग
Thu, 31 Mar 2022 04:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 31 Mar 2022 04:20 PM IST
सार
वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत पर बैटरी कार मार्ग के पास जंगल में अचानक आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद इस पर काबू पा लिया गया है। मां वैष्णो देवी यात्रा सुचारू रूप से जारी है।
विज्ञापन
Fire (Symbolic Image)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटड़ा में वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत पर गुरुवार को बैटरी कार मार्ग के पास जंगल में अचानक आग लग गई। इसकी जानकारी मिलते ही श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारी, दमकल विभाग, पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अभी आग लगने की घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
आग से निकलते धुएं को देखते हुए यात्रियों को कुछ असुविधा का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, इस घटना का मां वैष्णो देवी यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा है। श्रद्धालु मां वैष्णो देवी भवन की ओर से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन