फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Vaishno devi court started smelling with foreign flowers

विदेशी फूलों से महकने लगा मां वैष्णो का दरबार, धर्मनगरी में नवरात्र महोत्सव 29 से 

Tue, 24 Sep 2019 02:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कटड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, कटड़ा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
Vaishno devi court started smelling with foreign flowers
महोत्सव की तैयार शुरू... - फोटो : अमर उजाला

नगर में 29 से शुरू होने वाले नवरात्र महोत्सव के लिए सभी मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने का काम तेजी से चल रहा है। मां वैष्णो देवी के भवन को विदेशी फूलों से सजाया जा रहा है। प्रमुख स्थलों को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया जा रहा है।

विज्ञापन


नवरात्र महोत्सव के दौरान शोभा यात्रा, अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता, इंटरनेशनल दंगल, हास्य व्यंग्य प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण का केंद्र हैं। इस बार स्कूली बच्चों द्वारा माता की भेंटों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम और सामाजिक संदेश देती झांकियां महोत्सव का हिस्सा रहेंगी। सभी कार्यक्रमों के लिए पंडाल बनाने का काम जारी है।
विज्ञापन


जल्द ही भेंट प्रतियोगिता के लिए योज्ञा आश्रम परिसर में मंच तैयार किया जाएगा। इसमें दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। दंगल के लिए आने वाले दिनों में मल्टीपर्पज स्टेडियम में अखाड़ा बनाने की कवायद तेज हो जाएगी। हास्य प्रतियोगिता में भी आसपास सहित दूसरे राज्यों के कलाकारों के पहुंचने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे राज्यों से आए कारीगर दिन रात भवन के क्षेत्र को भी सजाने के काम में लगे हैं। नवरात्र के दौरान विदेशी फलों व फूलों से दरबार महक उठेगा। इस मौके पर दर्शनों को आने वाले भक्तों को व्रत का खाना भी मिलेगा।

श्री माता वैष्णो देवी की छड़ी यात्रा 28 सितंबर को निकाली जाएगी
नवरात्र के अवसर पर 28 सितंबर को शिवसेना की ओर से श्री माता वैष्णो देवी के दरबार के लिए छड़ी यात्रा का आयोजन किया जाएगा।  इस बात की जानकारी देते हुए शिवसेना के जिला प्रधान संजीव शर्मा ने कहा कि पुरानी परंपरा के अनुसार प्रथम नवारात्र के अवसर पर नगर के आदर्श कालोनी से छड़ी यात्रा आरंभ होकर जम्मू होते हुए वैष्णो देवी पहुंचेगी। छडी यात्रा सुबह दस बजे प्रस्थान करेगी। 


रास्ते में यात्रियों के लिए खाने पीने की भी उचित व्यवस्था की गई है। इस मौके पर अश्वनी प्रभाकर, बमित, रमेश कुमार, धरम चंद, सतपाल चलोत्रा, पवन कुमार, आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed