{"_id":"68e0328f0f428740d20f75c1","slug":"vaibhav-won-the-gold-medal-in-10-meter-air-pistol-shooting-samba-news-c-10-jam1005-729279-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दस मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में वैभव ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दस मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में वैभव ने जीता स्वर्ण पदक
Sat, 04 Oct 2025 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
शूटिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी स्रोत जेयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। इंटर काॅलेज खेल प्रतियोगिताओं में शुक्रवार को शूटिंग और क्रिकेट के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) के खेल और शारीरिक शिक्षा विभाग ने किया। दस मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में वैभव ने स्वर्ण पदक जीता। क्रिकेट टूर्नामेंट में जेयू के पीजी आर्ट्स विभाग और एमआईईटी ने जीत दर्ज की।
शूटिंग अकादमी विकास लेन तालाब तिल्लो में हुई प्रतियोगिता के दस मीटर एयर पिस्टल में वैभव शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। जम्मू काॅलेज ऑफ फिजियोथेरेपी के महिम सेठी ने रजत पदक, जीडीसी मढ़ के समरवीर सिंह ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता का आयोजन तरुण सिंह जमवाल और पद्मदेव सिंह के पैनल की देखरेख में किया गया। जम्मू विश्वविद्यालय क्रिकेट ग्राउंड पर जारी क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में पीजी आर्ट्स विभाग ने पीएचएल कॉलेज को 157 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पीजी आर्ट्स विभाग ने 20 ओवर में सात विकेट पर 237 रन बनाए। पंकज ने 78, गोविंद ने 68 और निखिल ने 54 रन की शानदार पारियां खेलीं। पीएचएल कॉलेज की ओर से रतीब और साहिल खान ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जवाब में पीएचएल कॉलेज की पूरी टीम 13वें ओवर में 80 रन पर ढेर हो गई। माजिद ने 25 और रतीब ने 18 रन बनाए। पीजी आर्ट्स विभाग की ओर से विक्षय ने चार प्रिंस ने तीन और गोविंद ने दो विकेट झटके। दूसरे मुकाबले में एमआईईटी ने जीडीसी रामगढ़ पर 10 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीडीसी रामगढ़ की टीम 12 ओवर में 39 रन ही बना सकी। उज्ज्वल ने 14 रन बनाए। एमआईईटी के उत्कर्ष ने चार विकेट, निशांत सिंह और आमिर ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआईईटी ने केवल 1.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 40 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। चारूकाश 22 और आदित्य 12 रन बनाकर नाबाद रहे।