{"_id":"58a5cd074f1c1bd257d8481f","slug":"use-saving-techniques-in-construction-deputy-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्यों में बचत वाली तकनीक का हो इस्तेमाल: डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्यों में बचत वाली तकनीक का हो इस्तेमाल: डिप्टी सीएम
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 16 Feb 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने भवन निर्माण में अत्याधुनिक तथा बचत वाली तकनीक के इस्तेमाल की हिदायत दी है। ताकि सभी के लिए मकान का सपना साकार हो सके।
बिल्डिंग सेंटर के बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाना चाहिए ताकि मकान सबकी पहुंच में हो सके। उन्होंने कहा कि चूंकि भूकंप की दृष्टि से रियासत काफी संवेदनशील है। इस वजह से भवन निर्माण में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होना चाहिए ताकि सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी न होने पाए।
उन्होंने नगर निकायों तथा नगर निगमों से अपने विभिन्न विकास कार्यों के लिए बिल्डिंग मैटेरियल सेंटर से लेने को कहा। उन्होंने कहा कि इस संस्था की विकास कार्यों में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित कर ही इसे आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। हाउसिंग फार आल, वैयक्तिक घरेलू शौचालय निर्माण, स्वच्छ भारत अभियान से बिल्डिंग सेंटर को जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे इस संस्था की भागीदारी बढ़ेगी।
विज्ञापन
उन्होंने गलियों तथा नालियों के निर्माण में भी बिल्डिंग सेंटर की ओर से निर्मित सामग्री का उपयोग करने की नगर निगमों तथा स्थानीय निकायों को हिदायत दी।
बैठक में राज्य मंत्री आसिया नक्काश, आवास सचिव हृदेश कुमार, जेडीए उपाध्यक्ष मुबारक सिंह, हाउसिंग बोर्ड की एमडी विप्रा बहल, स्थानीय निकाय निदेशक जम्मू अरुण कुमार शर्मा, श्रीनगर नगर निगम कमिश्नर डा. शफाकत खान और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।