{"_id":"6301aca8b31a1a5b0f1af4ae","slug":"upwards-yatra-to-mata-vaishno-devi-which-stopped-as-precautionary-measures-due-to-heavy-rains-has-resumed-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu and Kashmir: माता वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शुरू, बारिश के कारण कल रोका गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu and Kashmir: माता वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शुरू, बारिश के कारण कल रोका गया था
Sun, 21 Aug 2022 09:28 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 21 Aug 2022 09:28 AM IST
सार
वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में पिछले चौबीस घंटे में 100.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। शनिवार को जम्मू में दिन भर बादल छाए रहे। यहां दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 31.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन
वैष्णो देवी में माता के दर्शन करने के लिए लगी कतार।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारी बारिश के कारण एहतियात के तौर पर रोकी गई माता वैष्णो देवी की यात्रा अब फिर से शुरू हो गई है। शनिवार रात आठ बजे यात्रा को सुबह 6 बजे तक के लिए रोका गया था।
विज्ञापन
23 व 24 को भारी बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में रविवार को कुछ हिस्सों में बारिश और 23 व 24 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं।
कटड़ा में 24 घंटे में 100 एमएम बारिश
वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में पिछले चौबीस घंटे में 100.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। शनिवार को जम्मू में दिन भर बादल छाए रहे। यहां दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 31.9 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 29.6, बटोत में 25.1, कटड़ा में 25.6, भद्रवाह में 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर में तपिश बढ़ी है। श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 2.3 डिग्री चढ़कर 32.1, पहलगाम में 27.2 और गुलमर्ग में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आपको बता दें कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शनिवार को भारी बारिश के मद्देनजर एहतियात के तौर पर रात के समय माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी थी। वहीं, खराब मौसम से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा और भवन से भैरव घाटी तक चलने वाली रोपवे सेवा प्रभावित हुई। हिमकोटि मार्ग से दूसरे दिन भी यात्रा बंद रही। शुक्रवार रात भर यात्रा को पूरी तरह से रोका गया। सुबह साढ़े छह बजे प्राचीन रूट से यात्रा बहाल की गई। शनिवार रात आठ बजे यात्रा को पुन: सुबह 6 बजे तक के लिए रोक दिया गया।Jammu and Kashmir | The upwards yatra to Mata Vaishno Devi which was stopped as precautionary measures due to heavy rains has resumed now https://t.co/jAAyjcYsf1
— ANI (@ANI) August 21, 2022विज्ञापन