{"_id":"6094310c8ebc3ebcc5437315","slug":"uproar-over-taking-oxygen-cylinder-to-narayana-hospital-reasi-news-jmu2348069181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन सिलिंडर नारायणा अस्पताल ले जाने पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन सिलिंडर नारायणा अस्पताल ले जाने पर बवाल
विज्ञापन
रियासी। जिला अस्पताल से ऑक्सीजन सिलिंडर से भरे ट्रक को श्री माता वैष्णो देवी नारायणा अस्पताल ककरयाल ले जाने पर वीरवार को बवाल पैदा हो गया। इस दौरान विविन्न दलों के नेताओं ने ट्रक को रोक कर प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
वीरवार को पुलिस के ट्रक में जिला अस्पताल से ऑक्सीजन सिलिंडर भरते समय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और ट्रक को रोक दिया गया। इस पर मौके पर पहुंचे कांग्रेस, भाजपा और नेशनल कांफ्रेस के नेताओं ने जम कर नारेबाजी की। बताया कि यह सिलिंडर रियासीवासियों की अमानत है, जिन्हें नारायणा अस्पताल नहीं ले जाने दिया जाएगा। वहां पर दाखिल होते ही पैसे वसूलने का काम शुरू हो जाता है। इस दौरान मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया। अस्पताल में करीब चार घंटे के बवाल के दौरान पुलिस से भी बहसबाजी हुई। बाद में ट्रक में लदे हुए सिलिंडर को उतार दिया गया, जिसके बाद लोग शांत हुए।
सरकारी आदेश के बाद ऑक्सीजन सिलिंडर नारायणा भेजे जा रहे थे, जहां शायद उनकी जरूरत होगी। लोगों के रोष को देखते हुए सिलिंडर वापस अस्पताल में रखवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
- डॉक्टर राजीव शर्मा, सीएमओ, रियासी