{"_id":"5ffde7368ebc3e340058a963","slug":"uproar-over-breaking-poultry-shed-in-talwara-colony-two-villagers-injured-in-stone-pelting-reasi-news-jmu226821231","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवाड़ा कॉलोनी में पोल्ट्री शेड तोड़ने पर बवाल, पथराव में दो ग्रामीण घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवाड़ा कॉलोनी में पोल्ट्री शेड तोड़ने पर बवाल, पथराव में दो ग्रामीण घायल
विज्ञापन
रियासी। तलवाड़ा कॉलोनी में सबसडायरी ट्रेनिंग सेंटर (एसटीसी) के प्रशिक्षुओं की ओर से पोल्ट्री शेड तोड़ने पर बवाल हो गया। वहीं, प्रशिक्षुओं की ओर से की गई पत्थबाजी में दो ग्रामीण घायल हो गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने टायर जला कर मार्ग कर जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, दोनों ओर से पत्थरबाजी भी हुई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को एसटीसी के कुछ प्रशिक्षुओं ने तलवाड़ा कॉलोनी में बने एक शेड को गिरा दिया। बिना नोटिस के दुकान को तोडने पर मामला बिगड़ गया। वहीं, प्रशिक्षुओं ने पत्थरबाजी की, जिसमें तलवाड़ा निवासी बलदेव सिंह और पंजाब सिंह घायल हो गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पत्थरबाजी की। बाद में सडक में टायर जला कर मार्ग को बंद कर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने एसटीसी पर जबरन जगह कब्जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच करने की मांग की। वहीं, मार्ग बंद होने से थनपाल, अरनास व माहौर जाने वाला मार्ग बंद रहा। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
मौके पर पहंचे तहसीलदार मुंशी राम, डीएसपी हेडक्वार्टर इफ्तिकार अहमद, एसएचओ सुमित शर्मा व तलवाडा चौकी इंचार्ज सुनील सिंह ने गुस्साए लोगों को शांत किया। वहीं, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।