फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Uproar in assembly on power cut

बर्फबारी के दौरान बिजली संकट पर विधानसभा में हंगामा

Fri, 27 Jan 2017 08:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 27 Jan 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
Uproar in assembly on power cut
विधानसभा में हंगामा - फोटो : AMAR UJALA
विधानसभा में विपक्ष ने बर्फबारी के दौरान कश्मीर में बिजली संकट के विरोध में जमकर हंगामा किया। सत्तापक्ष के भी कुछ विधायकों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा।
विज्ञापन


विपक्ष के सदस्यों ने आरोप लगाया कि सरकार स्थिति से निपटने में विफल साबित हो रही है। कई इलाकों का संपर्क कट गया है और रास्ते से बर्फ हटाने के काम सुस्ती बरती जा रही है। बिजली कट के कारण इलाके अंधेरे में डूब गए हैं। आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस के मियां अल्ताफ ने यह मामला उठाया। बाद में सीपीएम के एमवाई तारिगामी ने भी इसका समर्थन किया। विपक्ष के सदस्य अपनी सीटों से खड़े होकर विरोध जताने लगे। सदस्यों ने कहा बर्फबारी और कंपकंपाती ठंड के मौसम में बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। सदस्यों ने निर्बाध बिजली आपूर्ति और सड़कों से बर्फ हटाने की मांग पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फ हटाने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी

Uproar in assembly on power cut
जम्मू-कश्मीर विधानसभा - फोटो : AMAR UJALA
तारिगामी ने कहा कि कुलगाम में बिजली ठप होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। विधायक विकार रसूल, जीएम सरूरी, अल्ताफ अहमद कालू, अब्दुल मजीद लारमी, गुलजार अहमद वानी, इंजीनियर रशीद और शक्ति परिहार ने बर्फबारी से हुए नुकसान की जानकारी दी और सरकार से जरूरी कदम उठाने को कहा। 

संसदीय कार्य मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने कहा कि सरकार ने सभी संबंधित डीसी को निर्देश दिए हैं। प्रशासन को सड़कों से बर्फ हटाने और युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

बिजली आपूर्ति भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि पीडीडी और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। डीसी द्वारा इन कार्यों की निगरानी की जा रही है। श्रीनगर में बर्फ हटाने की 18 मशीनें लगाई गईं हैं। पानी निकालने के लिए 16 पंप काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed