फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   UP's skills will be seen in Jammu on this Dussehra , Dussehra in jammu kashmir

इस दशहरा जम्मू में दिखेगा यूपी का हुनर, परेड मैदान में जलेगा राज्य का सबसे ऊंचा रावण

Tue, 08 Oct 2019 01:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 08 Oct 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
UP's skills will be seen in Jammu on this Dussehra , Dussehra in jammu kashmir
परेड मैदान में जलेगा राज्य का सबसे ऊंचा रावण - फोटो : अमर उजाला

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी आज धूमधाम से मनाई जाएगी। जम्मू शहर में प्रमुख रूप से परेड मैदान और दशहरा ग्राउंड गांधीनगर में विजयादशमी मनाई जाती है। इन मैदानों पर विजयादशमी पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन


परेड मैदान पर 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला राज्य में सबसे ऊंचा और आकर्षण का केंद्र होगा। विजयादशमी पर लंकापति रावण के साथ मेघनाद और कुंभकरण के पुतले जलाए जाते हैं।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


परेड मैदान में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को सोमवार अंतिम रूप दिया गया। परेड में रावण का 65 फीट ऊंचा पुतला है जो राज्य में सबसे बड़ा है, जबकि मेघनाद और कुंभकरण के पुतले 60-60 फीट ऊंचे हैं। जबकि गांधीनगर दशहरा ग्राउंड में 45 फीट ऊंचा रावण और 40-40 फीट ऊंचे मेघनाद और कुंभकरण के पुतले हैं।
 

मेरठ के कारीगरों ने तैयार किए 50 पुतले

दशहरा ग्राउंड गांधीनगर में शाम 4:30 बजे से दशहरा कार्यक्रम शुरू होगा। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यूपी मेरठ के मैना पट्टी गांव के मुस्लिम कारीगरों ने रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले तैयार किए हैं। 40 से 50 कारीगरों ने एक महीने की कड़ी मेहनत से 50 के करीब पुतले तैयार किए हैं।

ठेकेदार मोहम्मद शकील ने कहा कि हर साल वह लोग इन पुतलों को तैयार करते हैं। जम्मू संभाग से उनके पास 50 के करीब पुतले बनाने का आर्डर आया था। इसमें जम्मू के परेड ग्राउंड में रावण का 65 फीट ऊंचा पुतला सबसे ऊंचा है। शकील ने कहा कि इन पुतलों को तैयार करने में बांस, सुतली व कागज का मुख्य रुप ये उपयोग होता है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed