{"_id":"e51081203e21bd61832f65e89b333d0d","slug":"unprovoked-firing-by-pakistan-in-poonch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के दिन पाक ने कीरनी सेक्टर में खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के दिन पाक ने कीरनी सेक्टर में खोला मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 15 Aug 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। जिले के साब्जियां और बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की ओर से भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों में लगातार गोलाबारी की जा रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना की ओर से जिले के शाहपुर कीरनी में नया मोर्चा खोल दिया गया। इस क्षेत्र में भी पाकिस्तानी सेना ने सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों के मुताबिक दिनभर गोलाबारी जारी रही और 82 एमएम के सैकड़ों मोर्टार बरसाए गए। हालांकि, इस दौरान किसी के हताहत अथवा घायल होने की सूचना नहीं है। भारतीय सेना की ओर से भी पाकिस्तानी करतूत का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।
विज्ञापन
गोलाबारी में शाहपुर में कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। 26 दिन के बाद शाहपुर कीरनी क्षेत्र में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। शाहपुर कीरनी में इससे पहले 18 जुलाई को ईद के दिन पाकिस्तानी सेना ने दिन भर गोलाबारी की थी जिसमें चार लोग घायल हो गए थे।
गोलाबारी से सीमांत इलाकों में दहशत है। लोग दीवारों और पहाड़ों की आड़ में छिपे रहे। मेंढर तहसील के बालाकोट और मंडी तहसील के साब्जियां क्षेत्र में कई दिनों से लगातार भारी गोलाबारी चल रही है।
कभी-कभी दो चार घंटे के लिए बंद होती है और फिर शुरू हो जाती है। शुक्रवार सुबह आठ बजे पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर कीरनी सेक्टर में गोलाबारी शुरू की थी।
इसमें कई इमारतों की खिड़कियां, दरवाजे और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। करीब सवा दस बजे पाक सेना ने कुछ घंटों की खामोशी के बाद साब्जियां और बालाकोट में भी भारी गोलाबारी शुरू कर दी थी जो देर रात तक रुक -रुक कर जारी थी।