{"_id":"5cd30bc3bdec220774413682","slug":"unknown-shotguns-shot-two-in-shopian","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपियां में अज्ञात बंदूकधारियों ने दो को गोली मारी, दोनों युवकों अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोपियां में अज्ञात बंदूकधारियों ने दो को गोली मारी, दोनों युवकों अस्पताल में भर्ती
Wed, 08 May 2019 10:32 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शोपियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शोपियां
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 08 May 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
गोली मारी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जैनपोरा इलाके में बुधवार दोपहर अज्ञात बंदूकधारियों ने दो व्यक्तियों को गोली मार दी और भाग निकले। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को प्राथमिक इलाज के बाद अनंतनाग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। सुरक्षाबलों ने हमलावरों की तलाश में इलाके में तलाशी अभियान छेड़ दिया है। हमलावर कौन हैं और गोली क्यों मारी इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
घटना के बारे में बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर जैनपोरा इलाके में अज्ञात बंदूकधारी एक केमिस्ट की दुकान में घुस गए और इरफान अहमद और मुजफ्फर अहमद के ऊपर गोलीबारी की। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने से इलाके में अफरातफरी मच गई। इस बीच बंदूकधारी फरार हो गए। बाद में आसपास के लोग उन्हें नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल अनंतनाग रेफर कर दिया गया। घटना के बाद सेना और एसओजी की संयुक्त टीम ने हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन