फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   University Security will be tight

प्रधानमंत्री के दौरे पर चाक-चौबंद होगी सुरक्षा

Fri, 15 Apr 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 15 Apr 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
University Security will be tight
नरेंद्र मोदी - फोटो : FILE PHOTO
श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा लगातार जारी है। जम्मू और उधमपुर पुलिस अकादमी से करीब एक अतिरिक्त जवानों को कटड़ा में भेजा जाएगा, जबकि अर्धसैनिक बलों की भी अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात रहेंगी।
विज्ञापन


जम्मू में भी प्रमुख संस्थानों व क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे। एनएसजी की टीम भी समारोह स्थल व आसपास क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेगी। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री का 19 अप्रैल को कटड़ा में दौरा लगभग तय है। इस दौरान हालांकि एक जनसभा के आयोजन को लेकर भी प्रस्ताव भेजा गया। फिलहाल जनसभा के आयोजन की हरी झंडी नहीं मिल पाई है, लेकिन प्रशासन अपनी तरफ  से तैयारियां कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कटड़ा के पेंथल गांव में स्थित विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के  बाद प्रधानमंत्री सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों से बैठक कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह के दौरान विकास कार्यों की नई घोेषणाएं भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले ही पुलिस प्रशासन ने जम्मू व उधमपुर से अतिरिक्त जवानों की तैनाती तय कर दी है। जवानों के लिए सुरक्षा के विशेष कार्ड भी तैयार हो रहे हैं।

कटड़ा व आसपास क्षेत्रों में अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां भी तैनात की जा रही है। विश्वविद्यालय परिसर के चप्पे चप्पे को खंगाला जा रहा है। मेटल डिटेक्टर से झाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। उधमपुर के मंथल और कटड़ा के पैंथल के बीच सड़क को भी नए तरीके से तैयार किया और तारकोल डाल दी गई है। हेलीकाप्टर भी सुरक्षा व्यवस्था का लगातार जायजा लेने पर सहमति जताई गई है।


आईजीपी दानिश राना ने डीआईजी सुरेंद्र गुप्ता व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। सीआरपीएफ के बटालियन कमांडेंट भी इस बैठक में मौजूद थे। आईजीपी के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है। पुलिस ने सुरक्षा का पूरा खाका तैयार कर लिया है और इसे एनएसजी के अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed