{"_id":"68377a48217fb70bcb0f81db","slug":"unique-species-of-butterfly-found-in-jammu-kashmir-himachal-and-uttarakhand-jammu-news-c-10-lko1021-623659-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मिली तितली की अनोखी प्रजाति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मिली तितली की अनोखी प्रजाति
विज्ञापन
सोमदत्त शर्मा
सोलन। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे हिमालयी क्षेत्रों में पहली बार तितली की एक अनोखी प्रजाति कैडिसफ्लाई की खोज की गई है।
डिपार्टमेंट ऑफ जूलॉजी, बीजीएसबी यूनिवर्सिटी राजोरी के वैज्ञानिक डॉ. साजद एच. पैरी ने 20 साल के लंबे सर्वेक्षण और शोध के बाद इस प्रजाति का खुलासा किया है। शोधकर्ता का दावा है कि अभी तक देश में कैडिसफ्लाई नामक प्रजाति का कोई डाटा उपलब्ध नहीं था और इसकी संख्या का भी कोई अनुमान नहीं था। बुधवार को भारतीय प्राणी सर्वेक्षण की 110वीं वर्षगांठ पर सोलन के बड़ोग में आयोजित एक सेमिनार में डॉ. पैरी ने अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। डॉ. पैरी के अनुसार, देशभर में कैडिसफ्लाई की कुल 1,435 नई प्रजातियों की पहचान की गई है, जिनमें से हिमाचल के लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा के ऊपरी क्षेत्रों में लगभग 65 प्रजातियां पाई गईं। यह प्रजाति विशेषकर हिमाचल की नदियों के आसपास पाई जाती है।