{"_id":"615721c38ebc3e09df23666f","slug":"union-minister-of-state-for-education-dr-subhash-sarkar-inaugurated-conference-hall-at-gdc-baramulla","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सुभाष सरकार ने जीडीसी बारामुला में कांफ्रेंस हॉल का किया उद्घाटन, छात्रों को दिया ये मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सुभाष सरकार ने जीडीसी बारामुला में कांफ्रेंस हॉल का किया उद्घाटन, छात्रों को दिया ये मंत्र
Fri, 01 Oct 2021 08:31 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 01 Oct 2021 08:31 PM IST
सार
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने छात्रों और संकाय सदस्यों के साथ एक संवाद सत्र में शैक्षिक परिप्रेक्ष्य से संबंधित अपने विचार साझा किए। उन्होंने उत्कृष्टता के अपेक्षित मानकों को पूरा करने के लिए कॉलेज प्रशासन की सराहना की। साथ ही मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
कश्मीर दौरे पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में अपने दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने शुक्रवार को डिग्री कॉलेज में कांफ्रेंस हॉल का उद्घाटन किया। इस हॉल को 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इस अवसर पर उपायुक्त बारामुला भूपिंदर कुमार, निदेशक कॉलेज प्रोफेसर (डॉ) यास्मीन आशाई, प्राचार्य प्रोफेसर मुश्ताक अहमद लोन, अध्यक्ष एमसी बारामुला तौसीफ रैना, विभिन्न विभागों के प्रमुख, संकाय सदस्य सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मंत्री ने छात्रों और संकाय सदस्यों के साथ एक संवाद सत्र में शैक्षिक परिप्रेक्ष्य से संबंधित अपने विचार साझा किए। उन्होंने उत्कृष्टता के अपेक्षित मानकों को पूरा करने के लिए कॉलेज प्रशासन की सराहना की। साथ ही मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आतंकी बाबर बोला: कश्मीर के बारे में झूठ फैला रहा पाकिस्तान, भारतीय सेना बहुत अच्छी है, मां को बताना चाहता हूं कि...
विज्ञापन
शिक्षा के आधुनिक साधनों से रूबरू हों छात्र
उन्होंने छात्रों को शिक्षा के आधुनिक साधनों से रूबरू की सलाह दी और कहा कि केंद्रीय स्तर पर वर्तमान सरकार विभिन्न कौशल विकास और नौकरी उन्मुख पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों की रोजगार क्षमता को उन्नत करने के लिए उत्सुक है। मंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की विशेषताओं के बारे में भी बताया। कहा कि नीति शैक्षिक आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है। क्योंकि नीति यह गतिविधि आधारित सीखने के परिणामों पर उचित ध्यान देती है। इससे पहले निदेशक कॉलेज ने जम्मू और कश्मीर में उच्च शिक्षा की एक विस्तृत तस्वीर प्रस्तुत की और विभिन्न संबंधित पहलुओं पर प्रकाश डाला।