फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Minister Narendra Singh Tomar said Jammu and Kashmir has an important contribution in development of country

नरेंद्र सिंह तोमर बोले: देश के विकास में जम्मू-कश्मीर का महत्वपूर्ण योगदान, सरकार हर मामले में साथ है

Thu, 09 Sep 2021 11:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 09 Sep 2021 11:09 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जम्मू-कश्मीर को भारत का ताज बताते हुए इस क्षेत्र को देश की प्रगति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। कहा कि यह क्षेत्र आत्मनिर्भरता की दिशा में देश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है।

विज्ञापन
Union Minister Narendra Singh Tomar said Jammu and Kashmir has an important contribution in development of country
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : twitter.com/nstomar

विस्तार

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे। पब्लिक आउटरीच कार्यक्रम के तहत उन्होंने किसानों-बागवानों, कृषि वैज्ञानिकों और अन्य हितधारकों से बातचीत की। जावूरा श्रीनगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में किसानों और उत्पादकों ने कई मुद्दे भी उठाए, जिनके जवाब मंत्री ने दिए।  

विज्ञापन


मंत्री ने जम्मू-कश्मीर को भारत का ताज बताते हुए इस क्षेत्र को देश की प्रगति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र आत्मनिर्भरता की दिशा में देश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। बागवानों ने जिन मुद्दों को उठाया उनमें बैंक ऋण, स्टार्टअप नीति, सी ग्रेड सेब उत्पाद के लिए मार्केट इंटरवेंशन स्कीम, सेब के लिए फसल बीमा योजना आदि शामिल थे। मंत्री के साथ दो उपराज्य मंत्री एमओएस कृषि और किसान कल्याण कैलाश चौधरी और एमओएस शोभा करंदलाजे भी थीं।  
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: 36 दिन बाद निकाला गया हेलिकॉप्टर का मलबा, सह-पायलट अभी भी लापता
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री तोमर ने कश्मीर के किसानों और उत्पादकों को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार हर मामले में उनके साथ है। उन्हें अन्य बैंकों से भी ऋण मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि एग्री इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के जरिए किसानों को हाई डेंसिटी इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ा जाए। मंत्रियों ने केंद्र की प्रयोगशाला सह प्रशिक्षण केंद्र और अखरोट की विभिन्न किस्मों वाले अखरोट जर्म प्लाज्म बैंक का भी निरीक्षण किया। ओल्ड एयर फील्ड, रंगरेट में आईसीएआर केन्द्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान का भी दौरा किया। मंत्रियों को बताया गया कि भारत में कुल सेब उत्पादन लगभग 28 लाख मीट्रिक टन है जिनमें से 20 लाख मीट्रिक टन का उत्पादन जम्मू-कश्मीर से होता है।  
यह भी पढ़ें- हरियाणा से जम्मू पहुंचा राहुल का फैन: बोला- जब तक वो प्रधानमंत्री नहीं बन जाते...नंगे पांव रहूंगा  

कृषि मंत्री ने प्रौद्योगिकी पार्क का भी उद्घाटन किया और सीआईटीएच द्वारा प्रदर्शित सेब, अखरोट, बादाम, शाहबलूत, हेजलनट, चेरी, जैतून का फल, ख़ुरमा, कश्मीरी नाख आदि विभिन्न फलों और अन्य सब्जियों की किस्मों का निरीक्षण किया। कृषि मंत्री ने किसानों की सुविधा के लिए ग्रामीण कृषि मौसम सेवा (जीकेएमएस) का ई-उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed