फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Union Minister Meghwal said, peace valley after removal of Article 370, development of JK

जेके में मेघवाल: मोदी सरकार ने सुशासन व गरीब कल्याण के लिए किया काम, अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी में शांति

Sat, 10 Jun 2023 01:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 10 Jun 2023 01:33 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद शांति है। लोग खुली हवा में आजादी से सांस ले रहे हैं। कहा कि जी-20 में बड़े-बड़े देशों ने भाग लिया। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन
Union Minister Meghwal said, peace valley after removal of Article 370, development of JK
राजोरी में अर्जुन राम मेघवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

राजोरी में केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय मामलों व संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मोदी सरकार की 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनवाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौ सालों में तीन शब्दों पर काम किया है- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार से पहले भी केंद्र प्रायोजित योजनाएं थीं, लेकिन उनकी गति धीमी होने के कारण वे आम जनता तक नहीं पहुंच पाती थीं। मोदी सरकार ने सभी योजनाओं को तेज रफ्तार दी, जिससे देश के हर गरीब का भला हुआ।
विज्ञापन


मोदी सरकार से पहले भी इंदिरा गांधी आवास योजना थी, लेकिन एक पंचायत में एक या दो घर ही बन पाते थे। परंतु मोदी सरकार ने इसी योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना में बदलकर हजारों गरीबों को मकान बना दिए। जम्मू-कश्मीर में सफलतापूर्वक संपन्न हुए जी-20 को देखकर आतंकवादी और देश विरोधी ताकतों के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसने विश्व को दिखा दिया है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद शांति है।लोग खुली हवा में आजादी से सांस ले रहे हैं। कहा कि जी-20 में बड़े-बड़े देशों ने भाग लिया। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए रोजगार के साधन बढ़ेंगे।

जम्मू-कश्मीर या किसी भी अन्य सीमा की बात करें तो बीते नौ सालों में ही सीमा पर आधारभूत ढांचे का विकास किया गया और देश की एक-एक इंच भूमि सुरक्षित की गई। मोदी के ही नौ सालों में एयर स्ट्राइक हुई, सर्जिकल स्ट्राइक हुई और पाकिस्तानी आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया।


इससे पहले कभी वे कदम नहीं उठाए गए जिससे आतंकवाद को कुचला जाए। मोदी सरकार में ही कश्मीर में मंदिरों का पुनरोद्दार, चार धाम परियोजना- केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण, गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर के पुननिर्माण, स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी, विदेशी जमीन पर भारत की सांस्कृतिक परंपरा की छाप छोड़ी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed