{"_id":"61c8c0e6ef825f501826b79e","slug":"union-minister-jitendra-singh-said-people-have-full-faith-in-the-decisions-of-prime-minister-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के फैसलों पर पूरा भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के फैसलों पर पूरा भरोसा
Mon, 27 Dec 2021 12:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
एजेंसी, जम्मू
एजेंसी, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:52 AM IST
सार
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व आलोचक अपने राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पार्टी में शामिल होना चाहते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसलों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व आलोचक अपने राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पार्टी में शामिल होना चाहते हैं।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि पिछले कई दशकों में जम्मू कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ भेदभाव को मोदी सरकार ने समाप्त किया है। सिंह ने कठुआ जिले में एक समारोह से इतर पत्रकारों से कहा कि जो लोग हमारी पार्टी की आलोचना कर रहे थे, वे आज हमारी पार्टी का झंडा उठाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और जिन्हें मौका नहीं मिला वे परेशान हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के देश की बागडोर संभालने के बाद जम्मू कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ दशकों पुराना भेदभाव समाप्त हो गया। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि जो लोग आज (शासन के बारे में) शिकायत कर रहे हैं, वे वही हैं जो पिछले 40 या 50 वर्षों से सत्ता में हैं।
विज्ञापन
कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री की भूमिका की प्रशंसा करते हुए मंत्री ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने (मोदी ने) 135 करोड़ की आबादी वाले देश का नेतृत्व किया, उसे पूरी दुनिया में स्वीकार किया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘देश की जनता को अपने प्रधानमंत्री के फैसलों पर पूरा भरोसा है। उन्हें भी जनता पर पूरा भरोसा है।’’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद की इस टिप्पणी पर कि महाराजाओं का निरंकुश शासन मौजूदा सरकार से कहीं बेहतर था, सिंह ने कहा कि यहां सवाल यह है कि वह लोकतंत्र चाहते हैं या नहीं। जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने को लेकर मंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बार-बार स्पष्ट किया है कि उचित समय पर राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा।