Shah Visit Jammu: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र ने जांची गृहमंत्री शाह के दौरे की व्यवस्था, चार को राजोरी में जनसभा
गृहमंत्री अमित शाह तीन अक्तूबर को जम्मू पहुंचेंगे और राजभवन में उपराज्यपाल के अलावा उच्च अधिकारियों से बैठक कर प्रदेश के सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे। चार अक्तूबर को शाह सुबह 11 बजे राजोरी जिले में जन रैली को संबोधित करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन से पांच अक्तूबर तक गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू कश्मीर के दौरे की व्यवस्थाओं को जांचने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह शुक्रवार को जम्मू पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्टार्टअप एक्सपो का उद्घाटन और भारतीय शिक्षा समिति के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के अलावा प्रशासनिक, पुलिस के अधिकारियों और भाजपा नेताओं से बैठकें कर गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
अमित शाह तीन अक्तूबर की शाम को जम्मू पहुंचेंगे
सूत्रों के अनुसार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में कोई चूक न होने देने के निर्देश दिए। अमित शाह तीन अक्तूबर की शाम को जम्मू पहुंचेंगे और राजभवन में उपराज्यपाल के अलावा उच्च अधिकारियों से बैठक कर प्रदेश के सुरक्षा हालात की समीक्षा करेंगे। चार अक्तूबर को शाह सुबह 11 बजे राजोरी जिले में जन रैली को संबोधित करेंगे।
पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे
जन रैली को संबोधित करने के बाद शाह जम्मू पहुंचेंगे और जम्मू कन्वेंशन सेंटर में पार्टी के पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं से बैठकें करेंगे। पांच अक्तूबर को शाह कश्मीर जाएंगे और बारामुला जिले में रैली को संबोधित करेंगे।