{"_id":"276c9784217b2e049727694c0d26c660","slug":"union-home-secy-reviews-post-flood-work-in-reasi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ कार्य की समीक्षा करने पहुंचे केन्द्रीय गृह सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ कार्य की समीक्षा करने पहुंचे केन्द्रीय गृह सचिव
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 02 Feb 2015 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय गृह सचिव अनिल गोस्वामी बाढ़ कार्य की समीक्षा करने के लिए रियासी पहुंचे। उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान पर चलाए जा रहे कामकाज की जानकारी ली। इसके अलावा जिले के आला अफसरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
उसके बाद उन्होंने जिले के कई दूर दराज इलाके के लोगों के साथ भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। गोस्वामी ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी परेशानियों के बारे में केन्द्र सरकार को बताया जाएगा।
विज्ञापन
जल्द से जल्द उनकी परेशानियों को ठीक करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। क्योंकि केन्द्र सरकार उनके साथ है। अफसरों ने गोस्वामी को बताया कि बाढ़ के कारण जो नुकसान हुआ था उसे ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
कई जगहों पर ठीक कर लिया गया है जबकि बाकी जगहों पर काम चल रहा है। बताया गया कि बाढ़ के कारण कई दूर दराज के इलाकों की सड़कें टूट गई थी वहां पर काम चल रहे हैं।
इसके बाद गोस्वामी ने कई दूर दराज इलाकों के लोगों से मुलाकात की जिसमें बोमग, माहौर, चसाना, ठठरकोट, अरनास, थोरू तथा रियासी के लोग शामिल थे। लोगों ने जिले की कई परेशानियों के बारे में बताया।