घाटी में तबाही के बाद शाह का दूसरा दौरा: बाढ़ पीड़ितों से मिले गृहमंत्री, मंगुचक्क गांव का भी करेंगे निरीक्षण
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की और हवाई सर्वेक्षण व उच्चस्तरीय बैठकों के जरिए हालात का जायजा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि वह जिले के सबसे अधिक प्रभावित गांव मंगुचक्क भी जाएंगे।
शाह के साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे। उन्होंने बिक्रम चौक के पास तवी पुल पर रुककर नदी किनारे हुए नुकसान का जायजा लिया।
इसके अलावा, शाह राजभवन में दो अलग-अलग बैठकों की अध्यक्षता करेंगे- एक बैठक बाढ़ राहत कार्यों पर और दूसरी बैठक बाढ़ से सीमा सुरक्षा में आई बाधाओं को लेकर होगी।
26 और 27 अगस्त को हुई रिकॉर्ड बारिश से जम्मू और अन्य मैदानी इलाकों में भारी बाढ़ आई, जिससे बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा। मृतकों में 34 श्रद्धालु भी शामिल हैं, जो 26 अगस्त को माता वैष्णो देवी यात्रा के दौरान भूस्खलन की चपेट में आ गए थे।
यह खबर भी पढ़ें: Jammu Kashmir Disaster: ग्लेशियर टूटा... न झील फटी, 15 मिनट की तेज बारिश और मलबे से तबाह हो गया चिशोती
24 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी जम्मू का दौरा किया था। वे किश्तवाड़ जिले के चिसोटी गांव में बादल फटने के बाद स्थिति का जायजा लेने आए थे। हालांकि खराब मौसम और पडर उपखंड में भूस्खलन के कारण उनका गांव तक पहुंचना संभव नहीं हो सका।
14 अगस्त को चिशोती में बादल फटने के कारण 65 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल और 32 लोग लापता हो गए थे। मृतकों में अधिकांश श्रद्धालु थे जो मचैल माता की यात्रा पर जा रहे थे।
यह खबर भी पढ़ें: Jammu: बाढ़ की स्थिति का आकलन करने गृह मंत्री अमित शाह जम्मू में, आज उच्च स्तरीय बैठक में करेंगे राहत समीक्षा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.