फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Uniformed police personnel at petrol pumps

पेट्रोल पंपों पर वर्दीधारी पुलिस कर्मी तैनात

Fri, 06 Nov 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Fri, 06 Nov 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Uniformed police personnel at petrol pumps

हेलमेट के बगैर दोपहिया वाहन चलाना अब लोगों के लिए मुश्किल बनता जा रहा है। पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं डाले जा रहे हैं। लोग कार और अन्य वाहनों से बोतलें लेकर तेल लेने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


पेट्रोल नहीं मिलने पर कोई विवाद पंप पर न हो, इसके लिए पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने इन पंपों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। नाके भी लगाए गए।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर कई लोग पंप के दूर से ही निकल गए। हालांकि बीच में कई जगह पर पुराने जानकारों को पेट्रोल दिया गया और अगली बार हेलमेट पहनकर आने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट डॉ. शाहिद इकबाल ने पेट्रोल पंप के बाहर आदेशों को चस्पा कर दिया है कि बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं डाला जाए। दोपहिया वाहनों के बाद प्रशासन ओवरलोडिंग करने वालों पर शिकंजा कसेगा।

नगर के दोमेल चौक पर स्थित दो पेट्रोल पंपों पर पुलिस की विशेष निगरानी रही। पंप मालिकों ने वीरवार को तहसीलदार सपना कोतवाल के साथ बैठक करने के बाद सुरक्षा को लेकर दिक्कतें बताई थी।

इन दिक्ततों को प्रशासन ने तुरंत दूर करते हुए पुलिस जवानों को तैनात किया है। प्रशासन ने फिलहाल अभी इतनी सख्ती नहीं है। प्रधानमंत्री के दौरे और दिवाली के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आएगा।

त्योहार के कारण अभी केवल चेतावनी दी जा रही है। बता दें कि वीरवार को पेट्रोल पंप मालिकों के साथ तहसीलदार ने बैठक की थी, जिसमें पंप मालिकों ने संभावित विवाद के मद्देनजर सुरक्षा की मांग की थी।

इस पर प्रशासन ने अमल किया। लोग बोतलें लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे। अपने वाहनों को दूर खड़ा करके बोतलों से पेट्रोल लेकर अपनी गाड़ियों में डाल रहे हैं। हेलमेट को लेकर पेट्रोल पंप पर असर दिख रहा है।

कई लोग उधार की मांगी हुई हेलमेट लेकर केवल पेट्रोल डलवाने आ रहे हैं। पुलिस ने नगर के सलाथिया चौक, आदर्श कालोनी, एममएच चौक पर नाके लगाए। नाके पर दोपहिया वाहनों के चालान किए।

कई लोग नाके को देखकर गलियों से निकल गए। कई जगह पर नगर में कई लोगों को बिना हेलमेट के गाड़ियां चलाते हुए देखा गया। बीच में इक्का-दुक्का लोग ही हेलमेट में देखे गए।

प्रशासन के अनुसार धीरे-धीरे से आदेश पर असर दिखेगा। पुलिस ने नाकों के दौरान कुछ जगहों पर ओवर लोडिंग की भी जांच की। नगर के बाहरी क्षेत्रों में डीसी के आदेश का कोई खास असर नहीं देखा गया।


लोग धड़ल्ले से तेज गति में गाड़ियां चलाते हुए देखे गए। कई दोपहिया वाहन चालक भी बिना हेलमेट के दिखे। बाहरी क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर भी बिना हेलमेट के तेल डाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed