फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ukraine Crisis: 30 students from Jammu and Kashmir reached home safely

Ukraine Crisis: जम्मू-कश्मीर के 30 विद्यार्थी सकुशल पहुंचे घर, सरकार मुहैया करा रही हवाई टिकट

Fri, 04 Mar 2022 02:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 04 Mar 2022 02:21 PM IST
सार

दिल्ली में रेजीडेंट कमिश्नर कार्यालय को जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से 130 लोगों की सूची सौंपी गई है। इनमें से 30 विद्यार्थी सकुशल लौट आए हैं। जम्मू के नौ लोगों को टिकट उपलब्ध हो जाने पर अपने घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Ukraine Crisis: 30 students from Jammu and Kashmir reached home safely
यूक्रेन से स्वदेश लौटे छात्र - फोटो : पीटीआई

विस्तार

युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे जम्मू-कश्मीर के 130 विद्यार्थियों व परिवारों में से अब तक 30 विद्यार्थी सकुशल लौट आए हैं। इनमें नौ जम्मू और 21 कश्मीर संभाग के हैं। जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से यूक्रेन से लौटने वाले विद्यार्थियों के लिए दिल्ली में रहने व खाने-पीने का इंतजाम किया जा रहा है। साथ ही इन्हें हवाई जहाज का टिकट भी जम्मू व श्रीनगर लौटने के लिए दिया जा रहा है।  

विज्ञापन

जम्मू के नौ लोगों को टिकट देकर भेजा घर 

दिल्ली में रेजीडेंट कमिश्नर कार्यालय को जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से 130 लोगों की सूची सौंपी गई है। इनमें से 30 विद्यार्थी वीरवार तक सकुशल लौट आए हैं। जम्मू के नौ लोगों को टिकट उपलब्ध हो जाने पर अपने घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन

कश्मीर के 21 विद्यार्थियों को भी भेजने का प्रबंध किया जा रहा

इसके अलावा कश्मीर के 21 विद्यार्थियों को भी भेजने का प्रबंध किया जा रहा है। इनके लिए अगले एक-दो दिनों का टिकट मिला है। केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि हेल्प डेस्क स्थापित कर लौटने वाले विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने की हिदायत दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू के और दो विद्यार्थी लौटे

जम्मू। यूक्रेन से जम्मू जिले के दो और विद्यार्थी वीरवार को जम्मू लौट आए। लौटे छात्रों में एक छात्रा खौड़ की है। इनका नाम नेहा शर्मा है। जबकि दूसरा छात्र न्यू प्लाट का है। जिला प्रशासन के अनुसार अब तक यूक्रेन से जम्मू जिले में लौटे विद्यार्थियों की संख्या 17 हो गई हैं। जम्मू जिले के 61 लोगों के यूक्रेन में मौजूद होने की अब तक जानकारी मिली है। इनमें से 17 अब तक वापस लौट चुके हैं।


 

यूक्रेन से लौटने वाले विद्यार्थियों के रहने तथा खाने-पीने का प्रबंध जेके हाउस में किया गया है। साथ ही सरकार की ओर से इन्हें अपने घर तक लौटने के लिए हवाई टिकट भी मुहैया कराई जा रही है। ऑपरेशन गंगा के तहत शुक्रवार को ज्यादा संख्या में विद्यार्थियों के लौटने की उम्मीद है।   - नीरज कुमार, अतिरिक्त रेजीडेंट कमिश्नर, दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed