{"_id":"57ebe9ed4f1c1b073d575e45","slug":"ujjwala-yojana-started-in-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती बोलीं-मुसलमान मोदी पर करें भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती बोलीं-मुसलमान मोदी पर करें भरोसा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 28 Sep 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि मुसलमानों को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा करना चाहिए। मोदी ने मुसलमानों को वोट बैंक न समझकर बराबरी का स्थान देने की बात कही है।
महबूबा ने कहा, मुसलमान हिंदुस्तान में जितने सुरक्षित हैं उतने कहीं नहीं। वे जम्मू और श्रीनगर में उज्ज्वला योजना के शुभारंभ पर बोल रही थीं। दोनों जगह मुख्य अतिथि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान थे।
महबूबा ने कहा कि युद्ध किसी मसले का समाधान नहीं हो सकता। मोदी से सुर मिलाते हुए उन्होंने पाकिस्तान को गरीबी से लड़ने और बातचीत से समाधान की नसीहत दी। सार्क सम्मेलन पर कहा कि उड़ी हमले के बाद बदले हालात में पीएम वहां नहीं जा सकते थे।

'पाक को दोबारा मौका नहीं मिलने वाला'
कार्यक्रम में मौजूद सीएम व अन्य
- फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री ने कहा कि शराफत या बर्दाश्त करना कमजोरी की निशानी नहीं है, बल्कि कितना अधिक बर्दाश्त कर सकते हैं यह ताकत है। इससे बड़ा कोई हथियार नहीं हो सकता।
उड़ी हमले के बाद तमाम विपरीत परिस्थितियों तथा दबाव के बावजूद प्रधानमंत्री ने धैर्य बनाए रखा। पाकिस्तान की वजह से ही भारत अधिक प्रगति नहीं कर पाया, अन्यथा आज की तुलना में 100 गुना तरक्की करता। कहा कि मोदी लाहौर गए तो पठानकोट हो गया।
अब उड़ी के बाद भी उन्होंने गरीबी से लड़ने को कहा। इतना होने के बाद भी उन्होंने पाकिस्तान को मौका दिया कि मिलकर बात कर लें। यदि पाक अब भी नहीं समझा तो उसे दोबारा मौका नहीं मिलेगा।

'सिंधु जल संधि से भारत-पाकिस्तान दोनों को फायदा'
लोगों को संबोधित करतीं महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि सिंधु जल संधि से भारत-पाकिस्तान दोनों को फायदा है, लेकिन जम्मू-कश्मीर को नुकसान है। मुफ्ती मोहम्मद सईद कहा करते थे कि वह करना चाहिए जो दोनों मुल्कों को जोड़ता हो।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि ट्विटर पर लगे रहने वाले तथा खाट पर चर्चा करने वाले राज्य में गठबंधन पर सवाल उठाते हैं।
दरअसल पीड़ा या तो पड़ोसी मुल्क को है या फिर प्रजातंत्र में हारने वालों को। इनके षडयंत्र के खिलाफ सभी को एकजुट होना होगा। इस मौके पर पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, उपभोक्ता मामलों के मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली, राज्य मंत्री अजय नंदा तथा सांसद जुगल किशोर शर्मा उपस्थित रहे।