{"_id":"8078b6d714e484595dcefaa6d4553471","slug":"udhampur-toll-relief-only-for-locals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा, श्रीनगर जाने वालों को देना होगा टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा, श्रीनगर जाने वालों को देना होगा टोल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 13 Apr 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बन टोल प्लाजा पर केवल जम्मू से चलने वाले कम दूरी के यात्री वाहनों को ही टोल वसूली से छूट दी गई है। अन्य सभी वाहनों से शुल्क वसूला जाएगा। इसके अलावा जम्मू से कटड़ा और श्रीनगर जाने वाली बसों से शुल्क लिया जाएगा। नेशनल हाईवे अथारिटी (एनएचएआई) ने स्पष्ट किया है कि यह छूट सिर्फ तीन दिनों के लिए है।
विज्ञापन
इसके बाद दिल्ली में होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि भविष्य में क्या करना है। राज्य के ट्रांसपोर्टरों ने रविवार को चक्का जाम करने की घोषणा की थी। इसके बाद हुई बैठक में फिलहाल कम दूरी के यात्री वाहनों से टोल न वसूलने का फैसला किया गया था।
विज्ञापन
रविवार को जम्मू कश्मीर पर्यटन विकास निगम की बसों से शुल्क वसूलने पर निगम ने विरोध जताया। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरपी सिंह ने अमर उजाला को बताया कि सिर्फ छोटी दूरी में चलने वाली बसों से ही शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा अन्य वाहनों से शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से कटड़ा आने वाली बसें, एसआरटीसी, जेकेटीडीसी आदि की बसों से शुल्क वसूला जाएगा। श्रीनगर जाने वाली बसों से भी शुल्क लिया जाएगा। छोटी दूरी में जम्मू से उधमपुर, रियासी के बीच चलने वाली बसें शामिल हैं। छोटे अंतराल पर चलने वाले अन्य वाहनों में मेटाडोर, सूमो से भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।
पैंथर्स पार्टी के नेता और पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया का कहना है कि तय होने के बाद शुल्क वसूला जाना सरासर गलत है। इस मुद्दे पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को रणनीति बनाकर टोल टैक्स वसूली के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।