फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   udhampur toll plaza tax free till 18 april

बन टोल प्लाजा पर 18 अप्रैल तक शुल्क नहीं

Sun, 12 Apr 2015 12:39 AM IST
Updated Sun, 12 Apr 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
udhampur toll plaza tax free till 18 april

बन टोल प्लाजा के विरोध में सोमवार से चक्का जाम को लामबंद हुए ट्रांसपोर्टरों के दबाव में आकर आखिरकार सरकार को झुकना ही पड़ा। सरकार ने 18 अप्रैल तक टोल प्लाजा पर शुल्क वसूल नहीं करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


सड़क एवं भवन निर्माण (आरएंडबी) मंत्री सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने ट्रांसपोर्टरों को आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह के भीतर टोल प्लाजा पर शुल्क की समीक्षा कर आगे का फैसला लिया जाएगा। मंत्री के आश्वासन पर ट्रांसपोर्टरों ने भी सोमवार से चक्का जाम हड़ताल को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियर्स गांधी नगर में सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री सईद अल्ताफ बुखारी ने नगरोटा के विधायक देवेंद्र सिंह राणा के अलावा ट्रांसपोर्टरों के प्रतिनिधियों और पुलिस, नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर बन टोल प्लाजा पर शुल्क पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने अमर उजाला को बताया कि बन टोल प्लाजा में शुल्क का मुद्दा रियासती सरकार के क्षेत्राधिकार में नहीं है।

18 के बाद आगे का फैसला

udhampur toll plaza tax free till 18 april

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल की घोषणा और विभिन्न वर्गों की ओर से शुल्क का विरोध करने पर सरकार की तरफ से उन्होंने मसले में हस्तक्षेप किया और सभी संबंधित पक्ष सुने।

उन्होंने कहा कि अब फैसला यह हुआ है कि एक सप्ताह (18 अप्रैल) तक नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया के अधिकारी नई दिल्ली में अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

इस अवधि तक टोल टैक्स वसूल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थीकरण से शुल्क वसूली होनी चाहिए। एक सप्ताह तक मसले का हल हो जाएगा।

जम्मू कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव विजय शर्मा का कहना हैं कि सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री के 18 अप्रैल तक मसले का हल करने और इस अवधि तक शुल्क वसूल न करने के वादे पर ट्रांसपोर्टरों ने अपनी प्रस्तावित चक्का जाम हड़ताल वापस ले ली है।

18 अप्रैल के बाद स्थिति की समीक्षा कर आगे का फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed