{"_id":"6a90a3b317f01a5086063bba","slug":"ajkaowf-delegation-submitted-a-memorandum-to-the-agriculture-minister-samba-news-c-269-1-jou1001-102484-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एजेकेएओडब्ल्यूएफ प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एजेकेएओडब्ल्यूएफ प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कृषि अधिकारियों की लंबित मांगों को शीघ्र हल करने की मांग उठाई
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ज्यौड़ियां। ऑल जेएंडके एग्रीकल्चर ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन (एजेकेएओडब्ल्यूएफ) के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष राजेश लंगर के नेतृत्व में कृषि उत्पादन मंत्री जावेद अहमद डार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कृषि अधिकारियों से जुड़े लंबे समय से लंबित कैडर एवं सेवा संबंधी मुद्दों को हल करने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल ने डायरेक्टर एग्रीकल्चर प्रोडक्शन जम्मू अनिल गुप्ता के कार्यालय कक्ष में मंत्री के समक्ष अधिकारियों की विभिन्न मांगें रखीं। इस दौरान मंत्री के साथ ओएसडी देस राज तथा निजी सचिव तबिश सलीम भी मौजूद रहे।
एसोसिएशन ने सबसे प्रमुख मांग विभागीय पदोन्नति समिति की नियमित एवं समयबद्ध बैठकें आयोजित करने की रखीं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर डीपीसी की बैठकें समय पर न होने के कारण अधिकारियों को पदोन्नति में देरी तथा करियर ठहराव का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने रिक्त प्रशासनिक पदों को भरने और पात्र अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया को सुचारु बनाने की मांग की। इसके अलावा कृषि अधिकारियों को प्रभावित कर रही लंबे समय से चली आ रही वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। कहा कि अधिकारियों की जिम्मेदारियों और प्रशासनिक दायित्वों को देखते हुए वेतनमान में समानता एवं उचित समानता सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने कैडर समीक्षा तथा विभागीय प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने पर भी जोर दिया।
मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि ज्ञापन में उठाए गए वास्तविक एवं जायज मुद्दों की सहानुभूतिपूर्वक जांच की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रमुख प्रशासनिक मामलों में शीघ्र कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी दिए।
प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष संजय आनंद, समन्वयक अमन ज्योति शर्मा, महासचिव तिलक राज शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास पधड़ा, उपाध्यक्ष राहुल साव्हनी, संयुक्त सचिव केवल कृष्ण, कोषाध्यक्ष सौरभ खजूरिया तथा पब्लिसिटी सचिव निर्मल प्रकाश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।