{"_id":"6a90a43d2b4bf9f4a405b80c","slug":"punjabs-roni-pehalwan-won-one-lakh-rupees-by-pinning-surjit-from-reasi-samba-news-c-290-1-pgl1001-101815-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पंजाब के रोनी पहलवान ने रियासी के सुरजीत को पटककर एक लाख जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पंजाब के रोनी पहलवान ने रियासी के सुरजीत को पटककर एक लाख जीते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलांवाली के दंगल में हुईं पचास से अधिक कुश्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। सांबा जिले के छंब क्षेत्र के सेलांवाली में आयोजित अंतरराज्जीय दंगल में पंजाब के फरमान रोनी पहलवान ने रियासी के सुरजीत को पटका और यह बड़ी कुश्ती अपने नाम कर ली। दंगल कमेटी ने रोमी को एक लाख रुपये का इनाम पुरस्कार स्वरूप दिया।
दगंल कमेटी सेलांवाली की देखरेख में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें सेलांवाली के समस्त गांववासियों ने सहयोग किया। दंगल के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दंगल के दौरान पचास के करीब कुश्तियों के मुकाबले कराए गए। जिसमें बड़ी कुश्ती का मुकाबला पहलवान सुरजीत रियासी और फरमान रोनी पंजाब के बीच हुआ। दंगल में दोनों पहलवानों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
अंत में रोमी पहलवान ने सुरजीत पहलवान को पटकनी देकर पराजित कर दिया और दंगल का मुख्य मुकाबला अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले पर एक लाख रुपये का नकद इनाम रोनी पहलवान ने अपने नाम किया। वहीं नरेंद्र सिंह भाऊ ने इस मौके पर कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी छंब क्षेत्र में भव्य दंगल का आयोजन किया गया। सेलांवाली की यह दंगल परंपरा को इसी तरह आगे बढ़ाए जाने की जरूरत है।