फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Udhampur stunned after IED attack fails in Jammu

साजिश और मंसूबे : जम्मू में आईईडी हमले नाकाम होने पर उधमपुर को दहलाया, बौखलाहट का नतीजा

Thu, 10 Mar 2022 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Mar 2022 02:10 AM IST
सार

14 माह में पाकिस्तान से जम्मू में भेजी गईं 21 आईईडी, 9 माह में दूसरा आईईडी धमाका।

विज्ञापन
Udhampur stunned after IED attack fails in Jammu
उधमपुर में धमाके में जांच करते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग में आईईडी हमलों की साजिशें लगातार नाकाम होने के बाद उधमपुर शहर में विस्फोट आतंकियों की बौखलाहट माना जा रहा है। जम्मू में आईईडी हमले के मंसूबे नाकाम होने पर ही उधमपुर को हमले के लिए चुने जाने की आशंका है। यह इसलिए भी कहा जा सकता है कि जम्मू में कई आईईडी हमले नाकाम हो चुके हैं। 

विज्ञापन


जम्मू संभाग में नौ माह के भीतर आईईडी से यह दूसरा बड़ा धमाका है। इससे पहले जम्मू के वायुसेना स्टेशन पर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये आईईडी धमाका किया गया था। पिछले 14 महीनों में पाकिस्तान से ड्रोन और अन्य तरीकों से छोटी बड़ी 21 आईईडी जम्मू में भेजी गई हैं, जिन्हें भीड़भाड़ वाले इलाकों में धमाकों के लिए लाया गया।
विज्ञापन


पिछले एक साल से आतंकी संगठन जम्मू और इसके आसपास के इलाकों को दहलाने की साजिश रच रहे हैं, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। उधमपुर में हुआ धमाका इसी साजिश का हिस्सा हो सकता है। जानकारी के अनुसार सबसे पहले 14 फरवरी 2021 को जम्मू के बस स्टैंड से पुलिस ने 7 किलो आईईडी के साथ एक कश्मीरी आतंकी को पकड़ा था। इसी दिन जम्मू के सांबा से पुलिस ने कम क्षमता वाली 14 आईईडी बरामद की थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


26 जून की रात जम्मू के वायुसेना स्टेशन पर पाकिस्तान से आए ड्रोन ने आईईडी गिराकर धमाका किया। 27 जून को जम्मू के बठिंडी से पुलिस ने एक कश्मीरी आतंकी से 5 किलो आईईडी बरामद की। इसके अगले ही महीने 26 जुलाई को अखनूर में चिनाब के पास पाकिस्तान से आए एक ड्रोन को मार गिराया गया। यह ड्रोन 5.6 किलो आईईडी लेकर आया था। वहीं मौजूदा वर्ष 22 फरवरी को पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए अरनिया में 3 आईईडी फेंकी थीं। 


आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने की साजिश
जम्मू के बठिंडी, बस स्टैंड से आईईडी के साथ पकड़े गए आतंकियों ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उनको जम्मू के रघुनाथ बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर हमले करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इन लोगों को पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलरों ने यह काम सौंपा था। इससे साफ है कि जम्मू संभाग में आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने और शांत इलाकों को अशांत करने की साजिश के चलते उधमपुर में धमाका किया गया है। पिछले 14 महीनों में जम्मू में आईईडी से हमला करने के 6 प्रयास विफल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed