{"_id":"648843dac19e3ad32608b2a1","slug":"udhampur-plan-ready-to-deal-with-jam-in-chenani-circular-road-work-started-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर: चिनैनी में जाम से निपटने के लिए प्लान तैयार, सर्कुलर सड़क का कार्य हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर: चिनैनी में जाम से निपटने के लिए प्लान तैयार, सर्कुलर सड़क का कार्य हुआ शुरू
Tue, 13 Jun 2023 03:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी
अमर उजाला नेटवर्क, चिनैनी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 13 Jun 2023 03:54 PM IST
सार
चिनैनी कस्बे में उत्पन्न होने वाली जाम की समस्या से निपटने के लिए मंगलवार को एक प्लान तैयार किया गया और उस पर कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
चिनैनी में सड़क का कार्य शुरू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिनैनी कस्बे में उत्पन्न होने वाली जाम की समस्या से निपटने के लिए मंगलवार को एक प्लान तैयार किया गया और उस पर कार्य शुरू कर दिया गया है। चिनैनी नगर पालिका की ओर से करीब 900 मीटर सड़क का कार्य शुरू करवाया गया, जो कि ग्रिड स्टेशन से शुरू होकर बस स्टैंड से जुड़ेगी। इस पर दो मशीनें कार्य कर रही है।
गौरतलब है कि सोमवार को जिला विकास आयुक्त भी जाम की समस्या से गुजरे थे और उन्होंने अधिकारियों से मिलकर एक बैठक की थी। वहीं मंगलवार की सुबह नगर पालिका की ओर से दो मशीनें लगाकर सर्कुलर रोड बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया। सर्कुलर रोड का कार्य शुरू होने के बाद मौके पर पीडीसी विभाग के अधिकारी भी पहुंचे और उन्होंने कार्य बंद करवाने का प्रयास किया लेकिन, कार्य बंद ना होने पर उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है। विभाग के अधिकारी क्याम अली ने बताया कि सड़क को लेकर कोई भी एनओसी नहीं ली गई है। और इसको लेकर उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी है।
नगर पालिका प्रधान मानिक गुप्ता ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा तथा मलमास को देखते हुए पहले से ही प्लान बनाया हुआ था और उस प्लान के तहत इसका कार्य शुरू कर दिया गया है। गाड़ियां एक ओर से आएंगी तथा दूसरी ओर से वापस जाएंगी, जिससे जाम की समस्या से राहत मिलेगी।