फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Udhampur: Five terrorists seen in Seojdhar basantgarh took the youth with them to pick up the goods

उधमपुर: सियोजधार में दिखे पांच आतंकवादी, युवक को सामान उठाने के लिए साथ ले गए, बसंतगढ़ में सर्च ऑपरेशन

Sun, 05 May 2024 04:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 05 May 2024 04:24 PM IST
सार

उधमपुर के बसंतगढ़ में भी आतंकवादियों की तलाश में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 28 अप्रैल को बसंतगढ़ में आतंकी मुठभेड़ के बाद से ही सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है। डुडू इलाके में डॉग स्क्वॉयड के साथ ही ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। 

विज्ञापन
Udhampur: Five terrorists seen in Seojdhar basantgarh took the youth with them to pick up the goods
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी

विस्तार

सुरक्षा बलों को जिला उधमपुर के बसंतगढ़ के सियोजधार टॉप में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली है। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को सियोजधार टॉप में रहने वाले एक युवक को पांच आतंकी सामान उठाने के लिए अपने साथ ले गए, इनमें एक आतंकी घायल बताया जा रहा है। चार आतंकियों ने अपने चेहरों से कपड़ा हटाया था, जबकि घायल का मुंह पूरी तरह से ढका था। बताया जा रहा है कि सामान छोड़ने के बाद आतंकियों ने युवक को छोड़ दिया। युवक शनिवार सुबह अपने घर पहुंचा है।

विज्ञापन


एसडीपीओ रामनगर मंजीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, सूचना है कि आतंकी युवक को साथ ले गए थे। युवक को रविवार को थाने बुलाकर पूछताछ की जाएगी, ताकि पता लगाया जा सके कि आतंकी किस ओर गए हैं। आतंकी गतिविधियों का इनपुट मिलने के बाद रविवार आठवें दिन सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान का दायरा बढ़ा दिया। 
विज्ञापन


सुरक्षा बलों की ओर से तलाशी अभियान को तेज करने के साथ ही ड्रोन व हेलीकॉप्टर की मदद से जंगलों और पहाड़ी इलाकों को खंगाला जा रहा है। सियोज धार टॉप पर ढोकों में रहने वाले गुज्जर-बकरवालों से पूछताछ के साथ ही उनकी मदद भी ली जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Udhampur: Five terrorists seen in Seojdhar basantgarh took the youth with them to pick up the goods
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी

सूत्रों के अनुसार आतंकी अभी सियोज धार टॉप क्षेत्र में छिपे हो सकते हैं। सेना, पुलिस, सीआरपीएफ, एसओजी व डॉग स्क्वॉयड की मदद से तलाशी ली जा रही है। गौरतलब रहे कि बसंतगढ़ व भद्रवाह की सीमा तक सुरक्षाबल पहुंच चुके हैं। कठुआ, डोडा, किश्तवाड़ और बनी की से सुरक्षाबलों ने घेरा बनाकर सभी रास्ताें को सील कर दिया है। इस बारे में उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी मोहम्मद रईस बट ने बताया कि बसंतगढ़ में आतंकियों की तलाश को लेकर संयुक्त रूप से तलाशी अभियान जारी है। उम्मीद है कि जल्द ही बड़ी सफलता मिलेगी।

आतंकी हमले में एम4 राइफल और एके47 का इस्तेमाल : सूत्रों के अनुसार, बसतंगढ़ में वीडीजी की हत्या में आतंकियों ने एम4 राइफल व एके47 का इस्तेमाल किया है। डुडू व बसंतगढ़ में वीडीजी को पोस्टों पर तैनात किया गया है। पुलिस की मानें तो दो ग्रुपों में 6 से 8 आतंकी सियोजधार टॉप पर छिपे हुए हैं।

Udhampur: Five terrorists seen in Seojdhar basantgarh took the youth with them to pick up the goods
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : एजेंसी
ढग्गर में 50 किमी से ज्यादा इलाका खंगाल चुके जवान

बसंतगढ़ में आतंकी घटना के बाद जिले कठुआ के पहाड़ी उपमंडल बनी के ढग्गर क्षेत्र में दिखे आतंकियों का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। पांचवें दिन भी सर्च ऑपरेशन में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल रहे। सुरक्षाबलों ने इन पांच दिनों के दौरान 50 किलोमीटर से अधिक की परिधि में सर्च अभियान चलाया है। जवानों ने बनी के सरथल से कमलोग गलां तक के इलाके को पूरी तरह खंगाल लिया है। वहीं, ड्रोन और चॉपर की मदद से भी निगरानी की जा रही है। जिला पुलिस के आला अधिकारी पांच दिन से सेना के जवानों के साथ सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं। हालांकि बीते सोमवार को ढग्गर के रिंड क्षेत्र में देखे गए आतंकियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिसके चलते स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed