{"_id":"94e61c5ee0fe63820afd2602d2fb007e","slug":"udhampur-boy-in-india-s-got-talent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGT में धूम मचाएंगे जम्मू के प्रीक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IGT में धूम मचाएंगे जम्मू के प्रीक्षित
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 15 Apr 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलर्स चैनल के इंडिया गॉट टैलेंट शो में उधमपुर के प्रीक्षित गुप्ता भी अपना जलवा दिखाएंगे। पहले राउंड में जजों की स्टैंडिंग ओवेशन पाने के बाद अब दूसरे राउंड की तैयारियों में जुटे प्रीक्षित का हौसला काफी बुलंद है। उन्हें पूरी आशा है कि फाइनल तक पहुंचेंगे। अमर उजाला से विशेष बातचीत में प्रीक्षित ने कहा कि वह रैप करेंगे। अमृतसर में हुए ऑडिशन राउंड में उन्हें सेलेक्ट किया गया था। उन्होंने बताया कि शो की रिकार्डिंग हो गई है।
विज्ञापन
जज करण जौहर, मलाइका अरोड़ा खान और किरण खेर ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दी है। वह शुरू से ही वर्ल्ड के नंबर वन रैपर अमिनम के फैन हैं। घर में संगीत का पूरा माहौल है। उनके पिता डॉ. नरेंद्र कुमार भी सिंगर हैं। पुलिस ट्रेनिंग कालेज उधमपुर में मेडिकल आफिसर के तौर पर तैनात हैं। जबकि मां पीयूष गुप्ता का भी साहित्य से काफी जुड़ाव है। पहले राउंड में पास होते ही उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं था।
विज्ञापन
अब वी घर आए हैं और 18 अप्रैल को दोबारा मुंबई जाएंगे। जहां दूसरे राउंड की रिकार्डिंग होगी। घर में आकर वह खूब मेहनत कर रहे हैं, ताकि इंडिया गॉट टैलेंट में आकर उधमपुर और जम्मू का नाम रोशन कर सकें। बचपन से उन्हें तबला बजाने का काफी शौक है। पिता के शौक के कारण घर में सभी साज हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद 14 महीने तक चंडीगढ़ में नौकरी की, लेकिन उसका शौक रैपिंग में था। इसलिए वह अपने शौक के लिए नौकरी छोड़कर घर आ गए।
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षा हैप्पी माडल स्कूल से हासिल करने के बाद चौथी से 12वीं तक आर्मी पब्लिक स्कूल ही पढ़े और 92.8 फीसदी नंबर लेकर जिले में टॉप किया। वह अपने गाने खुद लिखते हैं और स्वयं ही कंपोज करते हैं। अब उनकी इच्छा रैप में नाम कमाने की है। कई कालेजों, विश्वविद्यालय और स्कूलों में वह पहले ही अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। उनके माता, पिता और भाई दीक्षित का भी उन्हें काफी सहयोग प्राप्त है।