Udhampur Accident: सुकराला माता के दर्शन के लिए जा रहे युवक हादसे का शिकार, दो की मौत, दो घायल
उधमपुर के धार रोड पर धुदर नाले के पास एक ट्रक और दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला उधमपुर में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि जिले के धार मार्ग पर एक ट्रक के साथ दो मोटरसाइकिल टकरा गए। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है और दो युवक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, उधमपुर के धार रोड पर धुदर नाले के पास एक ट्रक और दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
जान गंवाने वालों की पहचान उधमपुर जिले के गांव बरोला निवासी रोहित सिंह पुत्र रसाल सिंह और नीली नाला निवासी शुभम पुत्र शाम लाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों युवक सुकराला माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे के आसपास यह हादसा हुआ।
घायलों की पहचान उधमपुर के रामनगर क्षेत्र निवासी अजय पुत्र चेत राम और बरोला निवासी सुनील कुमार पुत्र तारा चंद के रूप में हुई है। दो घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।
अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल
इससे पहले सोमवार को कठुआ जिले में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर मग्गर खड्ड के पास पेश आई। जहां एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान कुलदीप जनोत्रा पुत्र सागर दास निवासी बुद्धि के रूप में हुई है। जबकि दूसरा हादसा लोगेट मोड़ के पास पेश आया, जहां ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। जिसकी पहचान 27 वर्षीय गणेश सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी जुथाना के रूप में हुई है। वही एक अन्य हादसा लखनपुर में गोल्डन गेट के पास पेश आया है जहां मोटरसाइकिल और ऑल्टो कार की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार 18 वर्षीय युवा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान अयूब खान पुत्र कमल दिन निवासी होट के रूप में हुई है।