{"_id":"6910939bdffc32938a0e3a62","slug":"two-youths-threaten-petrol-station-salesman-with-pistol-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: 50 रुपये का भरवाया फ्यूल, दो युवकों ने पेट्रोल पंप सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: 50 रुपये का भरवाया फ्यूल, दो युवकों ने पेट्रोल पंप सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर धमकाया
Sun, 09 Nov 2025 06:44 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 09 Nov 2025 06:44 PM IST
सार
आरएस पुरागांव के कुतम निजाम स्थित भारत पेट्रोल पंप पर दो अज्ञात युवकों ने मोटरसाइकिल से आकर सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर धमकाया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : निकिता गुप्ता
विस्तार
आरएस पुरागांव के कुतम निजाम स्थित भारत पेट्रोल पंप पर रविवार को दो युवकों ने मोटरसाइकिल से आकर सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर डराया। घटना के अनुसार, दोनों अनजान व्यक्ति टांडा की तरफ से पहुंचे और पेट्रोल पंप पर 50 रुपये का फ्यूल भरवाया। इसके बाद उन्होंने पिस्तौल दिखाकर धमकाया और टांडा गांव की ओर भाग गए।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के मालिक ने देर रात पुलिस स्टेशन आरएस पुरा को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों में भय की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बाड़ी ब्राह्मणा में एटीएम पर फायरिंग की घटना और पिस्तौल लेकर घूमने वाले लोगों की घटनाओं ने डर बढ़ा दिया है। समाजसेवक अजीत राज ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू संभाग में लूट और अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है, और पुलिस थानों में कर्मियों की कमी के कारण रात में नाके और गश्त ठीक से नहीं हो पाती। उन्होंने सरकार से अपराध नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन