{"_id":"577904d54f1c1b75697f9ad1","slug":"two-wrestler-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती लड़ने के लिए पंजाब जा रहे दो पहलवानों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुश्ती लड़ने के लिए पंजाब जा रहे दो पहलवानों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Sun, 03 Jul 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजालता तहसील में टिप्पर की चपेट में आने से बाइक सवार दो पहलवानों की मौत हो गई। दोनों कुश्ती लड़ने के लिए उधमपुर से पंजाब जा रहे थे। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करे उधमपुर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक धार रोड के रास्ते पंजाब की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान मजालता के दयोत इलाके में सामने से आ रहे टिप्पर की चपेट में वे आ गए। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मुश्ताक पुत्र गनी पैंथल का रहने वाला था जबकि जाकिर पुत्र फजी रौन दौमेल का निवासी था।
विज्ञापन
पहलवानों की मौत के कारण जिले के पहलवानों और कुश्ती के शौकीन लोगों में मातम की लहर दौड़ गई। शवों को प्राइमरी हेल्थ सेंटर मजालता में लाया गया। यहां से पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन