फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two villages evacuated for fear of landslides

भूस्खलन के डर से दो गांव कराए गए खाली

Tue, 07 Apr 2015 10:02 AM IST
Updated Tue, 07 Apr 2015 10:02 AM IST
विज्ञापन
two villages evacuated for fear of landslides

जम्मू संभाग के डोडा में भूस्खलन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को अकेले काहरा के दुरगन गांव से ही 51 मकानों को खाली करा लिया गया है। इन घरों पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने लगीं हैं। गंदोह तहसील में अब तक 98 घरों को खाली करवाया जा चुका है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे चिंता और बढ़ गई है।

विज्ञापन


पंचायत काहरा के दुरगन गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग बच्चों और जरूरी सामान लेकर सरकारी इमारतों और पंचायत घरों में शरण लिए हुए हैं। ग्रामीणों को चिंता सता रही है कि जीवन की कमाई से बनाए गए घर अब गिरने के कगार पर हैं। गंदोह बस अड्डे पर रविवार की शाम को शौकत अली, सफदार डार और चौधरी हनीफ के चार मंजिला दो मकान और आठ दुकानें देखते ही देखते खाक में मिल गए।
विज्ञापन


राहत की बात यह है कि प्रशासन ने दो दिन पहले ही इन घरों के साथ-साथ आसपास के मकानों को भी खाली करा लिया था। इससे जानी नुकसान होने से बच गया। रविवार सुबह रैला गांव में दस घरों को खाली कराया गया था। बता दें कि डोडा जिले के भागवा, देसा, गंदोह, कौटी, ठाठरी, प्रेमनगर में कई जगहों पर भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रामबन के धर्म कुंड इलाके का वार्ड नंबर छह कभी भी भूस्खलन से तबाह हो सकता है। भारी मलबा और पत्थर तेजी से बस्ती की ओर खिसक रहे हैं। बस्ती के सभी 45 घर खाली कर दिए गए हैं। सभी ने सरकारी मिडिल स्कूल में शरण ली है।

दरसू में फिर भूस्खलन, टनल बंद

two villages evacuated for fear of landslides

मनवाल उधमपुर रोड पर दरसू में एक बार फिर से भूस्खलन हुआ और घंटो गाड़ियां एक तरफ खड़ी रहीं। भूस्खलन टनल के बिल्कुल करीब हुआ। पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण एक तरफ से टनल बंद हो गई। कई घंटों तक दोनों तरफ से गाड़ियां रुकी रहीं। भूस्खलन रुकने के बीच रुक-रुककर गाड़ियां एक तरफ के टनल से निकलीं।

कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण दरसू मार्ग बंद हो गया था। उधमपुर से कठुआ रोड के एक तरफ से बंद होने के कारण कई गाड़ियां फंसी रहीं। प्रशासन ने तुरंत क्रेन भेजकर इस मार्ग को साफ कराया। मौसम साफ होने के कारण पहाड़ी से गिरे मलबे को हटा लिया गया।

धार का यह मार्ग सांबा, बिलावर, बसोहली और कठुआ को उधमपुर से मिलाता है। वहीं, पंचैरी क्षेत्र के भी कई गांव को जाने वाले रास्ते अभी भी बंद है और लोगों को पैदल ही सफर कर मुख्य सड़क पर आना पड़ा। सार्वजनिक गाड़ियों की आवाजाही भी प्रभावित रही।

वायुसेना ने डोडा में चलाया बचाव अभियान

two villages evacuated for fear of landslides

भारी बारिश के कारण डोडा के दूरदराज वाले गांव देवालकुंड, नगरी और गाइडेसा में पस्सियां गिरने से हुई भारी क्षति के बाद भारतीय वायुसेना ने प्रभावित इलाके में बचाव अभियान चलाया। इस दौरान वायुसेना के हेलीकाप्टर से 20 क्विंटल राहत सामग्री गिराई। इसमें राशन, कंबल, दवाएं और अन्य सामान शामिल था।

समुद्री सतह से 8500 फुट ऊंचाई में उन क्षेत्रों में अभियान चलाया गया, जो क्षेत्र पूरी तरह से संपर्क मार्ग से कट गए। विपरीत मौसम के बावजूद अभियान चलाया गया। कमांडिंग अफसर विंग कमांडर एमएम सिंह के नेतृत्व में चले अभियान में स्क्वार्डन लीडर निर्मल कुमार शामिल थे।

बता दें कि, करीब छह दिन तक बंद रहने के बाद सोमवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। सोमवार को करीब सात हजार वाहन जम्मू से श्रीनगर की तरफ रवाना किए गए हैं। दिन के समय तो मौसम साफ रहा, लेकिन रियासत के पहाड़ी इलाकों में शाम के समय फिर से मौसम का मिजाज बदला और हल्की बारिश हुई।

श्रीनगर मौसम विभाग के मुताबिक नौ अप्रैल के बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। एसएसपी हाईवे संजय कोतवाल ने बताया कि सोमवार को करीब सात हजार वाहन जम्मू से श्रीनगर की तरफ छोड़े गए हैं। रामबन के पीड़ा में राजमार्ग को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके कारण वाहनों को आगे बढ़ने में काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed