फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two terrorist associates arrested in Shopian

Jammu News: शोपियां में दो आतंकवादी सहयोगियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Two terrorist associates arrested in Shopian
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। शोपियां ज़िले में सुरक्षाबलों को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के दो आतंकवादी सहयोगियों को आईईडी और अन्य हथियार और गोला बारूद समेत पकड़ने में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इसके साथ ही आतंकवादियों के एक बड़े मंसूबे को विफल कर दिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार पुलिस ने सेना की 44 आरआर, सीआरपीएफ की 14 बटालियन के साथ शोपियां में लश्कर से जुड़े 2 आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान छोटीपोरा शोपियां निवासी अब्दुल राशिद लोन के पुत्र शाहिद अहमद लोन और बोरिहालन शोपियां निवासी अब्दुल हामिद गनी के पुत्र वसीम अहमद गनी के रूप में हुई है।इनके खुलासे पर 1 पिस्टल, 1 पिस्टल मैगजीन, 4 पिस्टल राउंड, 1 साइलेंसर, 1 आईईडी, 1 रिमोट कंट्रोल, 2 बैटरी, एके47 राइफल की 1 खाली मैगजीन सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया। गौरतलब है कि 2 मई को लश्कर के एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया था, जिसकी पहचान दारमडोरा शोपियां निवासी बशीर अहमद वानी के पुत्र तनवीर अहमद वानी के रूप में हुई थी। उसके कब्जे से 1 एके सीरीज राइफल, 1 मैगजीन और 10 राउंड सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed