फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two soliders died and one still missing in kasmir after heavy snowfall

जम्मू और कश्मीर: बर्फ में दबने से तीनों जवानों की मौत, बाढ़ का कहर

Fri, 07 Apr 2017 10:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 07 Apr 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
two soliders died and one still missing in kasmir after heavy snowfall
- फोटो : AMAR UJALA

जम्मू और कश्मीर में हिमस्खलन के बाद बर्फ में दबने की वजह से तीन जवानों की मौत हो गई है। इससे पहले बटालिक सेक्टर में भारतीय सेना के पांच जवान इस हिमस्खलन में फंस गए थे। पहले दो जवानों के शहीद होने की खबर सामने आई थी। एएनआई की खबर के मुताबिक लापता जवान के शहीद होने की भी पुष्टि हो गई है।

विज्ञापन

 


हालांकि, इनमें से दो जवानों को बचा लिया गया था। इससे पहले गुरुवार को घाटी में बारिश और फिर भारी बर्फबारी हुई।
 
इतना ही नहीं हिमस्खलन के अलावा भारी बारिश की वजह बाढ़ के हालात भी बन गए हैं। बता दें कि इससे पहले पिछले साल जनवरी में भी 10 जवानों की मौत बर्फ में दब जाने से हुई थी। इन हालातों के बीच आर्मी की ओर से बचाव कार्य जोरों पर किया जा रहा है। जवानों ने गुरुवार को पंजीपुर में करीब 10 बच्चों को बचाया। एएनआई की खबर के मुताबिक भारी बारिश के बाद अब झेलम नदी का स्तर घटने लगा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed