{"_id":"58e64d1d4f1c1bf5465b7ddd","slug":"instructions-for-creating-integrated-control-room-for-tackling-floods-in-kashmir-valley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से उत्पन्न हालात के लिए एकीकृत कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से उत्पन्न हालात के लिए एकीकृत कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 07 Apr 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से उत्पन्न स्थिति से निबटने के लिए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एकीकृत नियंत्रण कक्ष स्थापित करने को कहा है। संभागीय प्रशासन को खराब मौसम के मद्देनजर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बारिश-बर्फबारी से उपजे हालात की समीक्षा बैठक में बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए आकस्मिक योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित करने और तटबंध टूटने या पानी के प्रवेश करने की संभावना वाले इलाके के लिए बचाव कार्यों की बारीकी से निगरानी करने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने नदियों के किनारे लगातार गश्त करने का बाढ़ नियंत्रण विभाग को निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर 60 हजार रेत की बोरियां तैयार रखी गई हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए पर्याप्त संख्या में नौकाएं भी रखी गई हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि मौसम में 7 अप्रैल से सुधार होने की संभावना है। झेलम के जलस्तर में बढ़ाव की रफ्तार पहले ही कम हो गई है।
विज्ञापन
Kashmir
- फोटो : ADGPI-Indian Army
मुख्यमंत्री ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को दोबारा खोलने तथा फंसे यात्रियों को प्राथमिकता पर निकालने को कहा। पेड़ गिरने या अन्य कारणों से ब्लाक रोड को तत्काल खोलने को भी कहा। उन्होंने विशेष रूप से टंगमर्ग-गुलमर्ग रोड पर गिरे पेड़ों और बर्फ को हटाने के निर्देश दिए ताकि विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के लिए सड़क खुली रहे।
उन्होंने संग्रामा-बारामुला रोड को साफ करने के भी निर्देंश दिए। जल निकासी के लिए पर्याप्त संख्या में पंप लगाने के नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए। पंपों के सुचारु संचालन के लिए 24 घंटे बिजली बहाल रखने को कहा। बैठक में बताया गया कि फायर सर्विस विभाग ने जल निकासी के लिए 16 फायर टेंडर और छह पंप 20 स्थानों पर लगाए हैं।
विभिन्न अस्पतालों तथा स्किम्स में पर्याप्त चिकित्सा इंतजाम हैं। बैठक में सेना की 15 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू, मंडलायुक्त कश्मीर बसीर अहमद खान, पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर एसजेएम गिलानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।