फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two smugglers from Punjab arrested with drug consignment

जम्मू-कश्मीरः नशीली दवाइयों की खेप के साथ पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2020 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Nov 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers from Punjab arrested with drug consignment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

सर्दी का मौसम आने के साथ-साथ जिला के रास्ते से गुजरने वाले हाईवे पर इन दिनों तस्करी के मामले तेज हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में लखनपुर पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप के साथ पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने 13 मवेशियों को मुक्त कराने के साथ ही एक सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


 थाना प्रभारी अरविंद संब्याल के अनुसार, वीरवार सुबह पंजाब की ओर से आ रहे पिकअप वाहन(पीबी-05 वाई-5243) को जांच के लिए रोका और चालक से पूछताछ की तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने पूरे वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को फलों की पेटियों में छिपा कर ले जाई जा रही कफ सिरप की 4860 बोतलें और 10080 नशे के कैप्सूल  बरामद हुए।
विज्ञापन


पुलिस ने पिकअप चालक अंग्रेज सिंह पुत्र बलविंदर सिंह और उसके साथी राजकुमार पुत्र चंदू राम दोनों निवासी फिरोजपुर (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बीती रात पुलिस टीम में लखनपुर टोल प्लाजा पर तस्करों के चुंगल से 13 दुधारू पशुओं को मुक्त कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात जांच के दौरान पंजाब की ओर से आ रहे ट्रक (यूपी-11 बीटी-1547) को जांच के लिए रोका गया। ट्रक की तलाशी लिए जाने पर उससे 13 दुधारू मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान आसिफ पुत्र याकूब निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश )के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed