फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two quintals of paneer found in a Bolero; police handed it over to the Food Safety Department.

Jammu News: बोलेरो में मिला दो क्विंटल पनीर, पुलिस ने फूड सेफ्टी विभाग को सौंपा

विज्ञापन
Two quintals of paneer found in a Bolero; police handed it over to the Food Safety Department.
पठानकोट की डेयरी से आ रहे पनीर का सैंपल लैब को भेजा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने सिडको चौक पर लगाए गए नाके के दौरान पंजाब के नंबर की एक बोलेरो से करीब दो क्विंटल पनीर बरामद किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाब से बोलेरो वाहन में बड़ी मात्रा में पनीर की खेप जम्मू लाई जा रही है। मौके पर सिडको चौक पर नाका लगाकर गाड़ी रोकने पर डिब्बों में बंद पनीर मिला।

पुलिस ने तुरंत गाड़ी और पनीर को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेजा। फूड सेफ्टी विभाग को सूचित किया गया। फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बरामद पनीर के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए सुरक्षित रख लिए गए। फूड सेफ्टी ऑफिसर जुल्फिकार मन्हास ने बताया कि सैंपलिंग के बाद वाहन चालक से दस्तावेज तथा लाइसेंस की जांच की गई, जिसमें सारी औपचारिकताएं पुख्ता पाई गईं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर पुलिस व फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहती है ताकि खाद्य पदार्थों की सुरक्षा और जनहित सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गाड़ी अगम डेयरी पठानकोट की थी और वह पनीर की सप्लाई लेकर जम्मू जा रही थी। फिलहाल बरामद पनीर का स्वास्थ्य और गुणवत्ता परीक्षण जारी है, उसके बाद आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी संदीप सिंह चिब ने बताया कि नाके पर तलाशी के दौरान एक पंजाब नंबर गाड़ी से दो क्विंटल पनीर बरामद कर फूड सेफ्टी विभाग को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर पुलिस खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर सख्ती से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed