{"_id":"61ba1ee3d97a9d68a243346c","slug":"two-policemen-absconding-with-weapons-from-bjp-leader-s-house-arrested-reward-of-five-lakhs-was-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: भाजपा नेता के घर से हथियार लेकर फरार दोनों पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पांच लाख का इनाम हुआ था घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: भाजपा नेता के घर से हथियार लेकर फरार दोनों पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पांच लाख का इनाम हुआ था घोषित
Wed, 15 Dec 2021 10:30 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा/श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 15 Dec 2021 10:30 PM IST
सार
कुपवाड़ा जिले निवासी भाजपा नेता अब्दुल रशीद जरगर के सुरक्षाकर्मी हथियारों के साथ फरार हो गए थे। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश कर रही थी। इनाम घोषित होने के कुछ घंटों के भीतर ही दोनों गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन
सुरक्षाबल जम्मू कश्मीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भाजपा नेता अब्दुल रशीद जरगर के घर से दो एके राइफल लेकर फरार दो पुलिसकर्मियों को बुधवार शाम को कुपवाड़ा से हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों की तलाश में कई जगह दबिश दी, तब जाकर कुपवाड़ा से इन्हें गिरफ्तार करने में सफलता मिली। कई टीमों का गठन किया गया था जो लगातार संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के घर पर छापा मार रहीं थीं।
विज्ञापन
इससे पहले पुलिस ने बुधवार को इन पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से जगह-जगह पोस्टर चस्पा कर दोनों पुलिसकर्मियों की सूचना देने की अपील की गई थी। भाजपा नेता के घर से उनका पीएसओ साकिब तांत्रे और उसका सहयोगी आरिफ मीर रविवार की रात दो एके राइफल लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया
सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। कुपवाड़ा में सेना और पुलिस के अधिकारियों ने साकिब और आरिफ के घरों का दौरा किया। उन्होंने परिवार के सदस्यों से कहा कि वे अपने बेटों से तुरंत लौटने की अपील करें और कोई भी अप्रिय कदम न उठाएं जो उनके व परिवार वालों के लिए भी हानिकारक हो।
विज्ञापन
अधिकारियों द्वारा परिवारों को आश्वासन दिया गया कि उनकी सुरक्षित और शीघ्र वापसी के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। अधिकारियों ने परिवार वालों से कहा कि वह नहीं चाहते कि उनके बच्चों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करनी पड़े। इसलिए मां से अपील की कि वह बेटों को वापस आने को कहें।
भाजपा नेता ने जान के खतरे का अंदेशा जताया
भाजपा नेता अब्दुल रशीद जरगर ने कहा कि इस मामले में पुलिस को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिसकर्मियों के हथियार लेकर फरार होने से उनकी जान को खतरा बढ़ गया है क्योंकि उनके पीएसओ को उनकी हर मूवमेंट और गतिविधियों की जानकारी रहती थी।