{"_id":"59c3eef54f1c1b9c688b5b18","slug":"two-persons-arrested-accused-of-drug-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की तस्करी करने के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की तस्करी करने के आरोप में दो गिरफ्तार
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान के तहत गंग्याल पुलिस ने कुंजवानी इलाके से वाहन सवार दो तस्करों को काबू किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बुधवार देर रात पुलिस ने कुंजवानी चौक में नाका लगाकर पंजाब नंबर के वाहन को जांच के लिए रोका। श्रीनगर से पंजाब की ओर जा रहे वाहन में 10 किलो भुक्की बरामद की गई। नशे की खेप बरामद होते ही पुलिस ने वाहन दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान बलविंद्र सिंह और मलकीत सिंह निवासी पंजाब के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।