{"_id":"67745adcc42d163788027463","slug":"two-people-caught-with-heroin-samba-news-c-289-1-sba1002-104730-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दो लोगों को हेरोइन के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दो लोगों को हेरोइन के साथ पकड़ा
Wed, 01 Jan 2025 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
गुड़ा मोड़ के पास नाके पर वाहन की जांच के दौरान किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। पुलिस ने विजयपुर पुलिस थाना क्षेत्र में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 3.92 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 13000 रुपये और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
एसडीपीओ की देखरेख में और एसएसपी सांबा की समग्र देखरेख में थाना प्रभारी जाहिर मुश्ताक के नेतृत्व में टीम ने गुड़ा मोड़ के पास नाके पर जम्मू की ओर से आ रही स्कॉर्पियो (जेके22-8881) को रोका। जांच के दौरान वाहन में बैठे दो लोगों के पास से हेरोइन, नकदी और मोबाइल फोन बरामद हुए। इस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी पहचान इरफान अहमद डार और मुजम्मिल अहमद डार के रूप में हुई है। दोनों असनूर तहसील दमहाल हांजीपोरा जिला कुलगाम के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद