फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two new transit camp for Amarnath pilgrims

अमरनाथ यात्रियों के लिए दो नए ट्रांजिट कैंप

Tue, 22 Mar 2016 12:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 22 Mar 2016 12:31 PM IST
सार

  • अब हाईवे पर यातायात बाधित होने से उन्हें बसों और टेंटों में नहीं रुकना पड़ेगा।
  • रामबन, उधमपुर और कश्मीर के कुछ जिलों में भी इसी तरह के कैंप बनाने के लिए जमीन देखी जा रही है।

विज्ञापन
two new transit camp for Amarnath pilgrims
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI

विस्तार

देशभर से अमरनाथ यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब हाईवे पर यातायात बाधित होने से उन्हें बसों और टेंटों में नहीं रुकना पड़ेगा। राज्य के पर्यटन विभाग की ओर से यात्रियों के लिए सांबा और कठुआ जिलों में स्थायी ट्रांजिट कैंप स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यहां यात्रियों के रहने की पूरी व्यवस्था होगी। आमतौर पर यात्रियों को जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर में ठहराया जाता है, लेकिन, इन दो कैंपों के बनने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रामबन, उधमपुर और कश्मीर के कुछ जिलों में भी इसी तरह के कैंप बनाने के लिए जमीन देखी जा रही है।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग की ओर से कठुआ और सांबा जिलों में हाईवे के पास 20 कनाल भूमि पर कैंप स्थापित किए जा रहे हैं। इस साल यात्रा शुरू होने से पहले ये तैयार हो जाएंगे। हर एक कैंप में 400 से 500 के करीब यात्रियों को ठहराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहने और शौचालय की पूरी व्यवस्था होगी। यह कैंप बारिश होने, हाईवे पर कोई घटना होने या फिर कोई अन्य वारदात के कारण हाईवे बंद होने पर यह कैंप इस्तेमाल किए जाएंगे। एक कैंप पर ढाई से तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे।

उधमपुर और कश्मीर के कुछ जिलों में भी ऐसे कैंप बनाने की योजना

two new transit camp for Amarnath pilgrims
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
हर एक कैंप में 400 से 500 के करीब यात्रियों को ठहराया जा सकेगा। रहने और शौचालय की पूरी व्यवस्था होगी। यह कैंप बारिश होने, हाईवे पर कोई घटना होने या फिर कोई अन्य वारदात के कारण हाईवे बंद होने पर यह कैंप इस्तेमाल किए जाएंगे। एक कैंप पर ढाई से तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे।

आमतौर पर यात्रियों को हर हाल में लखनपुर से जम्मू के आधार शिविर तक पहुंचना पड़ता है, क्योंकि यात्रियों को ठहराने की लखनपुर से जम्मू के बीच कोई व्यवस्था नहीं है। यात्रियों को कभी टेंट तो कभी बस में रात गुजारनी पड़ती है, लेकिन अब उनको कैंप में सुविधा मिलेगी।

पिछले कुछ वर्षों से सांबा और कठुआ जिलों में आतंकी हमले भी हुए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यात्रियों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है। सरकार चाहती है कि किसी भी कीमत पर यात्री दरबदर न हों। इन कैंपों में यात्रियों के रुकने पर सुरक्षा भी कड़ी रहेगी।

पर्यटन विभाग के निदेशक आरके वर्मा का कहना है कि जल्द ही यह कैंप तैयार हो जाएंगे। अब तक कठुआ के ट्रांजिट कैंप में शेड, शौचालय, चारदीवारी और बिजली प्रबंध किया गया है। अब जो राशि मंजूर हुई है उसे टाइलें लगवाने के साथ साथ साफ-सफाई के प्रबंध किए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed