फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two new dengue positive patient found in jammu

जम्मू में डेंगू का डंक बढ़ा, दो नए मामले

Wed, 30 Sep 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 30 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
two new dengue positive patient found in jammu

जम्मू संभाग में डेंगू का डंक बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल कठुआ में मंगलवार को दो नए डेंगू के पाजिटिव मामले सामने आए। इसमें एक पीडि़त स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग का कर्मचारी है।

विज्ञापन


संभाग के विभिन्न जिलों में अब तक 21 लोग पाजिटिव हो चुके हैं। इसमें सबसे अधिक जिला जम्मू में नौ मामले हैं। कठुआ में अब तक चार, सांबा में दो, रियासी में दो, रामबन, किश्तवाड़, राजोरी और उधमपुर में एक-एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इसके अलावा तीन ऐसे पाजिटिव मामले सामने आए हैं जो जम्मू निवासी हैं, लेकिन बाहर रह रहे हैं और नियमों के तहत उनकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई है, ताकि उनके यहां निवास स्थान के आसपास सभी एहतियाती कदम उठाए जा सकें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संभाग में अब तक 203 लोगों के खून के सैंपलों के टेस्ट हुए हैं। इनमें 182 नेगेटिव और 21 पाजिटिव आए हैं। संभाग के जिला अस्पताल कठुआ, उधमपुर और सांबा में एलिजा टेस्ट की सुविधा मुहैया करवाई गई है।

इसके अलावा जम्मू में जीएमसी में टेस्ट हो रहे हैं। आगामी नवरात्र और दूसरे त्योहारों को देखते हुए मच्छरों के खिलाफ अभियान तेज करने का फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार डेंगू की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

शहर और आसपास के क्षेत्र में शीघ्र दूसरे राउंड की फागिंग शुरू की जा रही है। जिला स्तर पर संदिग्ध बुखार से पीडि़तों पर नजर रखी जा रही है। इसमें जरूरत के मुताबिक सभी सैंपल लिए जा रहे हैं।

वर्ष 2013 में जम्मू संभाग में 1838 रिकार्ड डेंगू के पाजिटिव मामले सामने आए थे। तब 5880 मरीजों के सैंपल लिए गए थे और चार लोगों को डेंगू से अपनी जान गंवानी पड़ी थी।


लेकिन वर्ष 2014 में राहत रही और 145 टेस्ट में सिर्फ एक ही मामला पाजिटिव आया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कठुआ बसंत कुमार शर्मा ने कहा कि पाजिटिव मामलों को उचित इलाज दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed