फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two militants killed in an encounter with army troops in Doda district

जम्मू-कश्मीर के डोडा में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Thu, 15 Oct 2015 12:25 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
two militants killed in an encounter with army troops in Doda district

जम्मू कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इस जिले में आतंकवादी गतिविधियां ना के बराबर मानी जाती है।

विज्ञापन


इलाके में पिछले कई वर्षों से इस इलाके में आतंकवाद ना के बराबर है। जून 2011 में यहां सुरक्षा बलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे। आज सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए दोनों आंतकी पूर्व विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) थे।
विज्ञापन


रात भर दोनों ओर से चली गोलीबारी में सुबह करीब साढ़े चार बजे दो आतंकवादी मारे गए। सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए हैं। मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान गुलाम नबी मंगनू उर्फ मौलवी और रियाज अहमद के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पहले भी रह चुके थे आतंकवादी

two militants killed in an encounter with army troops in Doda district

जम्मू जोन के आईजी दानिश राणा ने इस बात की पुष्ट‌ि की है क‌ि  आज सुबह डोडा के गढ़ी नाला इलाके में हुए मुठभेड़ में दो पूर्व एसपीओ मारे गए हैं। इन दोनों ने पिछले महीने पुलिस बल छोड़ा था और आतंकवादी संगठन में शामिल हो गए थे।

उनके पास से एक एके रायफल, एक इन्सास रायफल और कुछ गोलाबारूद मिला है। राणा ने बताया, हम उन पर नजर रख रहे थे। आज गढ़ी नाला में मुठभेड़ में दोनों मारे गए।

आंतकी गुलाम नबी मंगनू पहले लश्कर का जिला कमांडर था और उसने साल 2010 में आत्मसमर्पण कर दिया था। बाद में वह एसपीओ के तौर पर पुलिस में शामिल हो गया था। वहीं रियाज हिजबुल का आतंकी था और 2010 में उसने भी समर्पण किया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौलवी 2003 में लश्कर-ए-तैयबा और रियाज 1999 में हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। ये दोनों सितंबर महीने में पुलिस से एक एके रायफल, एक इनसास रायफल लेकर फरार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed