{"_id":"59d38b7f4f1c1bcd538b59ab","slug":"two-masked-robbers-robbed-25-lakhs-of-bank-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नकाबपोशों ने दिन दहाड़े बैंक कर्मचारीयों से लूटे 25 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: नकाबपोशों ने दिन दहाड़े बैंक कर्मचारीयों से लूटे 25 लाख
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 03 Oct 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सबसे व्यस्त बाहु प्लाजा इलाके में मंगलवार दिनदहाड़े बाइक पर आए दो नकाबपोशों ने लाखों रुपये लूट लिए। लूटा गया पैसा एक इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का था, जिसे कर्मचारी बैंक में जमा कराने जा रहे थे। यह कंपनी आनलाइन शापिंग का काम करती है।
विज्ञापन
वारदात सूचना विभाग के कार्यालय के सामने हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे शहर में अलर्ट कर दिया गया है। हरियाणा नंबर की एचआर26बीके- 9820 नंबर की ओमनी वैन में पांच कर्मी बैठे हुए थे। वैन में मौजूद इंचार्ज यशपाल ने बताया कि वह सुजवां स्थित अपनी कंपनी से 45 लाख रुपये कैश लेकर निकले थे।
विज्ञापन
दो काले रंग के बैग में कैश को पॉलीथिन के अलग-अलग बंडल बनाकर रखा हुआ था। वे लोग दोपहर बाद करीब ढाई बजे कैश लेकर निकले। कुल पांच कर्मचारी वैन में थे। जैसे ही वे लोग सूचना विभाग के कार्यालय के सामने पहुंचे कि एक काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने बाइक वैन के आगे खड़ी कर दी।
विज्ञापन
दोनों बाइक से उतरे और एक ने पिस्तौल निकालकर वैन के शीशे पर फायर किया और पूछा कि कैश कहां है... बताओ नहीं तो गोली मार दूंगा। डर के मारे कैश के बारे में बताया। वे एक बैग ले गए और दूसरे से भी कैश लेने की कोशिश करने लगे, लेकिन लोगों के जुटने पर वे भाग निकले। करीब 25 लाख रुपये नकाबपोशों ने लूट लिए।