{"_id":"59be8eb04f1c1b35688b50c6","slug":"two-man-arrested-with-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीले कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 17 Sep 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
नशीलें दवाओं के साथ दो काबू
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी नगर पुलिस ने एक नशा तस्कर को काबू किया है। उसके पास से सैकड़ों की संख्या में नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। वाल्मीकी चौक इलाके में पुलिस ने नाका लगा रखा था। इस दौरान गांधी नगर इलाके से आ रहे युवक को पूछताछ के लिए रोका गया।
विज्ञापन
लेकिन वो भगाने की कोशिश करने लगा, हालांकि नाका पार्टी ने उसे थोड़ी दूर में पकड़ लिया। चेेकिंग के दौरान उसके बैग से नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। वहीं, बस स्टैंड पुलिस थाना अंतर्गत बीसी रोड पर पुलिस ने एक नशा तस्कर को काबू किया।
विज्ञापन
उसके पास से तकरीबन छह हजार नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उससे जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है कि नशे की इतनी बड़ी खेप लेकर वह कहां जा रहा था।
विज्ञापन