फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two Lashkar terrorists arrested for target killing in Baramulla

Terrorist arrested in Baramulla: टारगेट किलिंग की साजिश रचने वाले लश्कर-ए-ताइबा के दो आतंकी गिरफ्तार, चीन में बने हथियार बरामद 

Sat, 11 Jun 2022 04:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 04:52 PM IST
सार

बारामुला एसएसपी रईस एम भट ने बताया कि दो युवक अचानक लापता हो गए थे। इसके बाद वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा में शामिल हो गए थे। दोनों को दस जून को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Two Lashkar terrorists arrested for target killing in Baramulla
बारामुला पुलिस की हिरासत में आतंकी - फोटो : पीआरओ

विस्तार

जम्मू कश्मीर में चयनित हत्या की साजिश रचने वाले लश्कर-ए-ताइबा के दो आतंकियों को  गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए हैं। आतंकियों से पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आतंकियों में एक की लंबे समय से तलाश थी।

विज्ञापन


बारामुला एसएसपी रईस एम भट ने बताया कि पट्टन नेहलपोरा युवक इरशाद मीर की नौ मई 2022 को लापता होने की सूचना मिली थी। इसकी जांच करने पर पता चला कि वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा में शामिल हो गया है। इस बीच 20 मई 2022 को जाहिद बशीर निवासी नेहलपोरा भी अचानक लापता हो गया था।
विज्ञापन


उसे भी आतंकियों ने संगठन में शामिल कर लिया था। एसएसपी ने बताया कि जांच में पता चला कि दोनों युवाओं को आतंकियों ने स्थानीय नेताओं और अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 जून को घाट पल्हालन इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 2 चीन में मिली पिस्तौल, 18 गोलियां और 3 मैगजीन बरामद की गई हैं। इस बारे में केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed