फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two killed in accidents

उधमपुर में दर्दनाक हादसों में दो की मौत

Tue, 02 Feb 2016 12:06 AM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two killed in accidents

नगर और आसपास क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसे में बच्चे को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। दूसरे हादसे में बाइक को टिप्पर ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तनु क्षेत्र में तीन वर्षीय संजीव सिंह पुत्र भरत सिंह अपनी मां के साथ सुबह नौ बजे घर से स्कूल के लिए निकला। तभी मां सड़क किनारे संजीव को खड़ा कर घर में कुछ सामान लेने के लिए चली गई।
विज्ञापन


अचानक पीछे से एक अज्ञात वाहन ने संजीव सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। संजीव को गंभीर रूप से घायल हो गया था। संजीव को अस्पताल ले जाया जाने लगा, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पहाड़ी एवं सुनसान क्षेत्र होने के कारण किसी ने भी वाहन को देखा नहीं। रैंबल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिप्पर की टक्कर से कृषि विभाग के कर्मचारी की जान गई

Two killed in accidents
एक अन्य मामले में हाईवे पर बिरमा पुल के नजदीक सोमवार की दोपहर को पलत्याड़ गढ़ी निवासी कुलभूषण (59) को एक टिप्पर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कुलभूषण कृषि विभाग में कर्मचारी था। उसकी ड्यूटी रियासी में थी। वह घर में किसी काम से आया था। बिरमा पुल से उधमपुर जा रहा था। हादसे के बाद टिप्पर मौके से फरार हो गया।

घटनास्थल पर भीड़ जमा होने के कारण जाम भी लग गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस मामले में भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed